धान बेचने जा रहे किसानों से आटीओ की अवैध वसूली किसान परेशान

– फिटनेश के नाम पर धान से भरी गाडिय़ों को जबरिया रोककर की जा रही वसूली
बिलासपुर.किसान हितैषी भूपेश बघेल की सरकार में एक तरफ किसान 2500 कीमत पाकर खुश है तो वहीं आरटीओ आंतक से परेशान है धान लेकर खरीदी केंद्र तक जाने वाले किसानों से आरटीओ के उडऩदस्ता टीम गाडिय़ों के फिटनेश के नाम पर जमकर वसूली कर रही है। आरटीओ की इस दादागिरी से किसान परेशान है। फिटनेश के नाम से किसानों से 10 से 14 हजार तक वसूला जा रहा है। इससे किसानों को धान बेचने में परेशानी हो रही है तत्कालीक तौर पे रकम न होने के कारण किसानों की धान से भारी गाड़ी खरीदी केंद्र तक नहीं पहुच पा रही है इससे उनका टोकन का समय भी निकल जा रहा है आरटीओ के कारण धान खरीदी केंद्र भी विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। जबकि जिला प्रशासन धान खरीदी की सुचारु व्यवस्था के लिए रोज मानिटरिंग कर रहा है। लेकिन आरटीओ जिला प्रशासन के धान खरीदी के प्रदेश भर बेहतर प्रबंधन को धब्बा लगा रहा है।

धान खरीदी में बिलासपुर जिला प्रदेश में पहले नम्बर पर है। लेकिन आरटीओ इस बात को नहीं समझ रहा है धान खरीदी की सुचारु व्यवस्था में व्यधान उत्पन्न कर रहा है। कोनी थाने के पास आरटीओ का उडऩदस्ता आसपास के गांव से धान खरीदी के लिए निकलने वाले किसानों की गाडिय़ों को जबरिया रोक रहा है। फिटनेश चालान और ओवर लोड के नाम पर किसानों से वसूली की जा रही है। किसान डर के मारे आरटीओ के अधिकारियों से कुछ बोल नहीं पा रहे हैं और चुप चाप इस वसूली का हिस्सा बन गए हैं। घूटकू निवासी प्रमोद खाण्डे ने बताया अपना धान को लेकर सेंदरी बेचने जा रहा था तब कोनी के पास आरटीओ के उडऩदस्ता टीम ने रोक लिया और ओवर लोड वाहन फिटनेश के कागजात पूरी नहीं होने के नाम 14 हजार रुपए का पेनाल्टी कर दिया। प्रमोद खाण्डे ने बताया पिकप में मात्र 7 कट्टी धान था। पिकप की क्षमता 50 से 55 कट्टी की है। वहीं सेदरी निवासी तुलाराम कुर्रे ने बताया कोनी पास आरटीओ के टीम आवर लोड के नाम से आए दिन किसानों के धान से भरे वाहनों का चालान काटा जा रहा है। जिससे किसानों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में आरटीओ अमित बेक को कई बार फोन लगाया गया लेकिन उनका मोबाइल बंद बता रहा था।इस मामले में परिवहन विभाग सफाई दी रहा है,धान से भरा हो या और कोई अन्य वाहन हो ओवर लोड होने पर कार्रवाही की जा रही है। धान से भरे कुछ गाडिय़ों पर कार्रवाही ओवर लोड होने पर की गई है।
संदीप गुप्ता, परिवहन निरीक्षक, आरटीओ बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- कांग्रेस संगठन में बैठे बड़े छोटे नेता राहुल गांधी…
Cresta Posts Box by CP