बिलासपुर-रेंज कार्यालय बिलासपुर के अन्तर्गत जिलों में जप्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु रेंज स्तर पर समिति गठित की गई है । मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु रेंज स्तर पर गठित समिति द्वारा जिला- जांजगीर चांपा के नष्टीकरण योग्य 88 प्रकरणों में 06 क्विंटल 50 किलो , 933 ग्राम गांजा तथा 2684 नग ( प्रति नग 100 एम.एल. ) कफ सीरप एवं जिला रायगढ़ के नष्टीकरण योग्य 46 प्रकरणों में 09 क्विंटल 95 किलो , 932 ग्राम गांजा तथा 4560 नग ( प्रति नग 100 एम . एल . ) कफ सीरप ( कुल 134 प्रकरण में 16 क्विंटल 46 किलो , 865 ग्राम गांजा तथा 7244 नग ( प्रति नग 100 एम.एल. ) ) की विधिवत नष्टीकरण की कार्यवाही समिति के अध्यक्ष श रतन लाल डांगी , पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज , सदस्य श्रीमती पारूल माथुर , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर , सदस्य प्रशांत ठाकुर , पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा , क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी बिलासपुर एवं पंचों की उपस्थिति में दिनांक 23.12.2021 को सृजन स्टील प्रा . लिमि . सिलपहरी , जिला बिलासपुर के भट्ठी ( Furnace ) में विधिवत जलाकर एवं नष्ट कर संपन्न की गई ।

