पिता की याद में श्याम ने की गरीबों की मदद।

बिलासपुर-स्व . श्री शम्भु प्रसाद कश्यप जी के 15 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर उनके पुत्र श्याम कश्यप द्वारा वृद्धाआश्रम में वृद्धजनों को कंबल वितरण किया गया । उक्त अवसर पर बिलासपुर के लोकप्रिय विधायक शैलेष पाण्डे ने अपने उद्बोधन में वृद्धों के लिए यह कार्य सराहनीय बताया एवं स्व . कश्यप जी को श्रद्धांजली अर्पित किया गया । नगर के महापौर रामशरण यादव ने कांग्रेस की इस सेवा को परम्परा बताया एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अर्जुन तिवारी ने ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यक कहा एवं पूर्वजों को याद कर उन्हें श्रद्धांजली प्रदान किया गया । उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सुश्री स्वर्णा शुक्ला पार्षद , कृष्ण कुमार कश्यप पूर्व अध्यक्ष सरपंच संघ बिल्हा , राजकुमार कश्यप , शिशिर कश्यप सचिव शहर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर , संतोष भारत अधिवक्ता सुरेश शर्मा , अनिल तिवारी , रोहणी दुबे , अनुज कश्यप , निलाभ कश्यप , सलमा बेगम , शिव तिवारी , भरत सिंह , जगदीश सोनी , देवा कश्यप , शिरीश कश्यप , गणेश कुम्हारे आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-- शेख गप्फार के निधन से खाली हुई सीट पर…
Cresta Posts Box by CP