बिलासपुर– शेख गप्फार के निधन से खाली हुई सीट पर उनके पुण्यतिथि के दिन वार्ड के लोगो ने उनके भाई शेख असलम को भारी मतों से जीताकर अपनी श्रद्धांजलि दी है ,बीजेपी के राजेश रजक को 749 तो शेख असलम को 2834 मत मिले ।शेख असलम ने जीत के लिए वार्ड की जनता के साथ पार्टी और महापौर रामशरण यादव , विधायक शैलेश पांडे,जिला अध्यक्ष विजय पांडे का आभार जताया है।महापौर रामशरण यादव ने सीएम भूपेश बघेल, मोहन मरकाम ,प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल और शहर अध्यक्ष विजय पांडे के सहयोग के लिये आभार जताया साथ ही कहा उस वार्ड की समस्या निपटने के लिए मैं और सरकार पूरी मदद करेगी,विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि आजादी के बाद से ये सीट कांग्रेस के पास है और शेख गप्फार के निधन के बाद वार्ड की जनता ने उनके छोटे भाई शेख असलम को भारी मतों से जिताया है मै वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करता हूँ। शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा कि लोगो ने शेख असलम को शेख गप्फार समझ कर ही वोट डाला है ,जनता के बीच हमेशा उपलब्ध रहने वाले शेख गप्फार को जनता ने एक बार फिर अपनी श्रद्धांजलि दी है। शेख असलम की जीत का जश्न मनाने रेड्डू कार्टर, जयपाल मुदलियार, समीर ,अहमद, जवेद मेनन पार्षद अजय यादव, सांई भास्कर, फिरोज खान,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे।

