हमने जो सड़के बनाई उसमे गढ्ढे हो गए लेकिन सरकार के पास उन गढ्ढो को भरने के लिये पैसा नही,राजस्व मंत्री का माफियाओं संरक्षण ,फलफूल रहे सभी माफिया-पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल

बिलासपुर- पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार को कर्ज डूबी सरकार बताते हुए आश्चर्य व्यक्त किया है कि फिर भी सरकार उत्सव मना रही है ।राजस्व मंत्री और सरकार पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगया हालांकि भूमाफियाओं का नाम बताने आए पूर्व मंत्री झिझका गए ,धरमजयगढ़ के कोल माफिया अजय तिर्की का जिक्र जरूर किया ,लेकिन बिलासपुर के भूमाफियाओं का नाम नही लिया। पूर्व मंत्री ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जब राज्य सरकार कर्जे में डूबी हो तो ऐसे में महोत्सव मनाने की क्या जरूरत है । पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने सरकार को हाईकमान का एटीम ,दुधारू गया,पूर्व मंत्री ने प्रदेश में अपराधगढ़ बनाने का आरोप लगाया है।पूर्व मंत्री ने आरोप लगया की सरकार सड़क का गढ्ढा नही भर पा रही है नई सड़क सरकार बना रही है ,गोबर खरीदी में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल कहा कि सड़क सरकारी ठेकेदारों को जबरन गोबर लेने के लिये दबाव डाल रही है सरकार को गोबर खरीदीने वालो की लिस्ट सार्वजनिक करनी चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बाबा गुरू घासीदास का संदेश आज भी प्रासंगिक : मुख्यमंत्री…
Cresta Posts Box by CP