
*औद्योगिक दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने फैक्ट्री मालिक/संचालकों को दिया सख्त निर्देश*
बिलासपुर के विभिन्न औद्योगिक फैक्ट्री कारखानो में हो रहे लगातार हादसों की समीक्षा करते हुये सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र, बिल्हा क्षेत्र तिफरा क्षेत्र,सिलपहरी ,कोनी क्षेत्र के फैक्ट्री मालिक/संचालकों की मीटिंग आहूत कर उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सुरक्षा संबंधी समस्त मानको को नियमानुसार पूरा करने का निर्देश दिये जिससे एक्सीडेंट के मामलों में कमी लाई जा सके। सभी फैक्ट्री/कारखाना/ उद्योग के मालिक/संचालकों को कार्यरत स्टाफ की जान-माल की सुरक्षा के लिये आवश्यक साधान संसाधन (हेलमेट,ग्लब्स ,जूता,रेडियम जैकेट) मुहैया कराये जाने के लिये कहा गया, कर्मचारी शराब पीकर कार्य में न आये इसके लिये ब्रीथ एनालाईजर मशीन लगाने , न्यूसंस करने वालों के विरूध्द कार्यवाही करने और प्रत्येक उद्योग के अंदर, बाहर और मुख्य मार्ग को कव्हर करते CCTV कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया। क्षेत्र में लगातार हो रहे आगजनी की घटना के मद्देनजर Fire extinguisher लगाने, गठित टीम द्वारा सुरक्षा आडिट करने आदि विषयों पर चर्चा किया गया और आगजनी न हो इसके लिये अत्यावश्यक सुरक्षात्मक पहल करने निर्देशित किये । मीटिंग में छत्तीसगढ़ लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार शाह , जिला उद्योग संघ के उपाध्यक्ष जितेन्द्र गांधी, शिवकुमार अग्रवाल, N S राजू, नवनीत अग्रवाल, हनुमंत अग्रवाल, एल एस नायक, प्रकाश, अंकुर अग्रवाल, विष्णु मुरारका, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर ) पंकज पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह उपस्थित रहें ।
