बिलासपुर मण्डल ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में सिर्फ 244 दिनों में 100 मिलियन टन माल ढुलाई करने की उपलब्धि हासिल की ।

बिलासपुर- बिलासपुर मण्डल अपने समर्पित रेलकर्मियों के सम्मिलित, सतत् एवं अनुशासित प्रयास एवं कुशल प्रबंधन से विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करते हुए सर्वाधिक लदान करने वाले मंडलों में से एक होने के खिताब एवं परंपरा को बरकरार रखने की ओर अग्रसर है । देशव्यापी संकट के दौर में भी लगातार मालगाड़ियों तथा पार्सल स्पेशल गाड़ियों के माध्यम से पूरे देश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की गई साथ ही रेलवे की आय बढाने के लिए भी प्रयासरत रहे। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में 30 नवम्बर 2021 तक बिलासपुर मण्डल द्वारा 100 मिलियन टन माल ढुलाई का आंकड़ा सफलतापूर्वक पूरा किया गया | वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में 100 मिलियन टन माल ढुलाई करने का यह कीर्तिमान बिलासपुर मंडल द्वारा सिर्फ 244 दिनों में किया गया | इसके पूर्व वित्तीय वर्ष 2018-19 में 100 मिलियन टन माल ढुलाई 256 दिनों में किया गया था | इस अवधि में लोड किए गए वस्तुओं में कोयला, क्लिंकर, लौह अयस्क, सीमेंट, स्टील, खाद्यान, रासायनिक खाद, खनिज तेल एवं स्टील कारखानो के लिए कच्चे माल आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित है । मण्डल रेल प्रबन्धक आलोक सहाय द्वारा अपने सभी कर्मचारियो एवं अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दी गई एवं बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- रेंज के आई जी रतनलाल डाँगी के इलाके के…
Cresta Posts Box by CP