बिलासपुर। स्वच्छता अभियान में छत्तीसगढ़ पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त’ किया है। बीस नवंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघ्ोल को दिल्ली में इसके लिए पुरस्कार दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में बिलासपुर महापौर रामशरण यादव सहित प्रदेश के सभी महापौर दिल्ली में शामिल होगे। दिल्ली के लिए मेयर यादव शुक्रवार की सुबह रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होगे। महापौर रामशरण यादव ने बताया कि स्वच्छता अभियान में प्रदेश पहले स्थान पर आई है। दिल्ली में इसके लिए प्रदेश को पुरस्कार दिला जाएगा। बिलासपुर नगर निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी के साथ ही प्रदेश के सभी निगम के आयुक्त और महापौर दिल्ली में मुख्यमंत्री भूपेश बघ्ोल के साथ शामिल होगें। प्रदेश के सभी नगर निगम में राज्य सरकार के मार्गदर्शन में बेहतर काम हुआ है। बिलासपुर नगर निगम में भी निरंतर काम हो रहा है। सफाई पर यहां विश्ोष ध्यान दिया जा रहा है।