नेता की पिटाई बाकी जनप्रतिनिधियों के लिए सीख है,लोग पहले ही महंगाई से परेशान है ऐसे में साफ पानी भी न मिले तो मतदाता का आक्रोश निकलेगा ही। मतदाता ने साफ पानी मांगा कांग्रेस पार्षद ने भिजवा दिया जेल।

बिलासपुर- घर मे गंदा पानी आ रहा हो तो किसको गुस्सा नही आएगा।गंदे पानी घर मे आएगा तो लोग बीमार होंगे वैसे ही कोरोना चल रहा ,डेंगू उड़ रहा है, अगर किसी नागरिक ने घर मे गंदा पानी आने की शिकायत की तो उसको ठीक करना पार्षद और खास कर नगर निगम के जल समिति के अध्यक्ष का दायित्व है।अगर कुछ चार्ज लेकर घर का पाइप लाइन ठीक कर देते तो पार्षद की इज्ज़त ही बढ़ती मार तो नही खाना पड़ता ,सरकार कांग्रेस की है कांग्रेस पार्षद है तो क्या साफ पानी मांगने वाले कि भावना को नही समझना चाहिए था,एक जनप्रतिनिधि को संवेदनशील शीलता नही दिखाना चाहिए विद्यायक के खास होने के कारण थाने में मामला दर्ज करा कर अपने मतदाता को जेल भिजवाना ये कन्हा की नैतिकता है।पार्षद ने अपने मतदाता को जेल भिजवा कर अपने मतदाता का अपमान किया है उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने कांग्रेस पार्षद से साफ पानी मांगा। साफ पानी नही दे पाने वाले ऐसे जनप्रतिनिधि के खिलाफ भी पुलिस को संज्ञान लेकर मामला दर्ज करना चाहिए ।ये मानवाधिकार का उल्लंघन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *