सिरगिट्टी थाना चल के गया तो ग्रामीण बोले साहब ,यहु डहर रात म घूमे करो।

थाना सिरगिट्टी में चलित थाना सह चलित पुलिस सहायता केंद्र लगाकर आम जनता की समस्या सुनी गई

ग्राम तथा सहरी क्षेत्र के लोगों के बीच पहुचकर पुलिस ने सुनी समस्या

रोस्टर अनुसार पुलिस थाना के विभिन्न क्षेत्र में पुलिस आम जनता के बीच उपस्थित रहेगी

समस्या के रूप में लोगो ने घरेलू विवाद और पति पत्नी के झगड़े की शिकायत की

बिलासपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में चलित थाना लगाकर आम जनता के बीच उपस्थित हो कर उनकी समस्या सुनने तथा उनका निराकरण करने का निर्देश दिया था,निर्देश के परिपालन में थाना सिरगिट्टी के ग्रामीण क्षेत्र पोड़ी और शहरी क्षेत्र सिरगिट्टी वार्ड नम्बर 10 में चलित थाना लगाया गया जहाँ पर थाना प्रभारी,,वार्ड संगी और बिट प्रभारी उपस्थित हो कर आम लोगो की समस्या को विस्तार से सुने लोगो ने घरेलू विवाद पति पत्नी के झगड़े व सामान्य मारपीट के प्रकरण के सम्बंध में पुलिस को बताया कुछ लोगो ने क्षेत्र पेट्रोलिंग बढ़ाने का आग्रह किया,इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना भी देने को आग्रह किया,पुलिस के इस पहल का आम नागरिकों में सकारात्मक प्रभाव देखनो को मिला
आगे भी पुलिस चलित थाना के माध्यम से आम जनता के बीच उपस्थित रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- जिला सहकारी बैंक, बिलासपुर का 12 नवम्बर को 107…
Cresta Posts Box by CP