सहकारी बैंक के अधिकारियों कर्मचारियों की मेहनत के कारण किसानों को लाभ-प्रमोद नायक


बिलासपुर- जिला सहकारी बैंक, बिलासपुर का 12 नवम्बर को 107 वा आमसभा , बैंक के प्रधान कार्यालय में सम्पन्न हुआ। आमसभा में बैंक के अध्यक्ष श्प्रमोद नायक, सीईओ श प्रभात मिश्रा, नोडल अधिकारी आशीष दुबे, शाखा प्रबंधक सूर्यकांत जायसवाल, शैलेन्द्र तिवारी, अस्वनी पांडेय, प्रकाश शर्मा, राजेश पाठक, कमलेश गुप्ता, सुशील चंद्राकर, धर्मेन्द्र साहू, रवि सिंह साथ ही 5 जिले बिलासपुर/मुंगेली/जांजगीर चाम्पा/कोरबा/गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के समितियों से आये बैंक प्रतिनिधि उपस्थित हुए। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बैंक उत्तरोत्तर विकास कर रहा है , जो बैंक के अधिकारी ,कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का सफल परिणाम है । प्रमोद नायक ने बताया गया कि ज़िला सहकारी केंद्रीय बैंक के 53 शाखा बैंक और 430 समितियां है , शीघ्र सभी समितियों को कम्प्यूटराइसड किया जाएगा। बैंक के अध्यक्ष द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बैंक के पाँचो जिलो में बैंक के द्वारा किये जाने वाले किसान हितकारी योजनाओ के बारे में जानकारी दी तथा सतत रूप से ग्राहकों को उच्चस्तरीय बैंकिंग सुविधाओं तथा राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओ का लाभ किसानों को सुगमता से उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैंक के सीईओ द्वारा बैंक के वार्षिक वित्तीय प्रतिवेदन तथा लेखा सार का पठन किया गया। बैंक प्रतिनिधियों द्वारा अपने सुझाव आमसभा में दिए गए। इसके साथ ही बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री सूर्यकांत जायसवाल और महासचिव श्री आशीष दुबे द्वारा बैंक कर्मचारियों की कुछ मांगो को आमसभा में रखा जिसे बैंक के प्राधिकारी और सीईओ द्वारा मांगो पर विचार करने की बात की है।विभिन्न जिलो से आये बैंक प्रतिनिधियों ने भी अपनी बाते रखी । अंत मे श्री आशीष दुबे द्वारा आभार व्यक्त किया गया और बैंक के अध्यछ श्री प्रमोद नायक, सीईओ श्री प्रभात मिश्रा, कर्मचारियों, बैंक प्रतिनिधियों, छत्तीसगढ़ शाशन, माननीय मुख्यमंत्री,श्री भूपेश बघेल एवम् सहकारिता मंत्री,श्री प्रेम साय सिंह टेकाम सहकारिता सचिव, पंजीयक, सहकारी संस्थाए आदि सभी का धन्यवाद दिया।
ऋषि पांडेय
12/11/21

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर। रंगोली से घर के आंगन की शोभा बढती है।…
Cresta Posts Box by CP