जीपीएम एसपी की सेल्फी विथ हाथी के कारण जिला ,अर्चना के हवाले,सड़क पर निकली एएसपी बल के साथ।

विजिबल पोलिसिंग के तहत जी पी एम पोलिस ने किया पैदल मार्च

बिलासपुर- मुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मंशानुरूप जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में शाम के समय जिला द्वारा शहर के मुख्य चौक चौराहों पर पैदल मार्च किया गया। गौरेला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक वाडेगावकर के साथ जिले के पुलिस बल द्वारा गौरेला शहर में पैदल पेट्रोलिंग कर शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शहर में पुलिस की उपस्थिति प्रत्यक्ष दिखने से क्षेत्र में जनता भयमुक्त वातावरण में रह सकेंगे, महिलाएं एवम बच्चे बिना भय के भ्रमण कर सकेंगे इस मंशा से स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपने बल के साथ स्वयं सड़क पर उतरी। शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर खड़े होकर लोगों से बातें की। इस मौके पर जिले के रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी गौरेला, यातायात प्रभारी समेत जिले के पुलिस बल उपस्थित रहे। इसके अलावा थाना मरवाही,पेंड्रा, व चौकी कोटमी के थाना स्टाफ द्वारा भी थाना क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
थाना सिरगिट्टी में चलित थाना सह चलित पुलिस सहायता केंद्र…
Cresta Posts Box by CP