झीरम घाटी जांच आयोग द्वारा सौपी गयी रिपोर्ट पर माननीया राज्यपाल द्वारा की जा रही कार्यवाही की नोट शीट की कॉपी उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संदीप दुबे ने राजभवन से मांगी।

बिलासपुर- झीरम घाटी जांच आयोग द्वारा 7 नवंबर को सौंपी रिपोर्ट पर राज्यपाल महोदया द्वारा की जा रही कारवाही पर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संदीप दुबे ने राज्यपाल से सूचना के अधिकार पर नोट शीट की कॉपी मांगी है, उन्होंने ने 2 पत्र लिखा है, एक मे माननीया राज्यपाल से कहा है कि विभिन्न समाचार पत्रों एवम चैनल के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है कि जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा झीरम घाटी जांच आयोग ने अपनी जांच रिपोर्ट आपको सौपा है, चुकी आप संवैधानिक प्रक्रिया के तहत राज्य के एक अत्यंत वरिष्ठम सम्मानीय पद पर विराजमान है तथा यह रिपोर्ट आपके द्वारा संविधान की अनुच्छेद 166 (2)(3) तहत निर्धारित नियमो के तहत की जा सकती है, इस बात का संज्ञान आपके कार्यालय को होगा। परन्तु समाचार पत्रों में आपके संदर्भ में भी भ्रामक समाचार आ रहा है कि आपने उस गोपनीय जांच रिपोर्ट पर संभवतः कानूनी राय अन्य कारवाही करने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ की है। कृपया समस्त प्रक्रिया की दस्तावेज ,नोटशीट आर्डर शीट की प्रतियां संलग्न सूचना के अधिकार आवेदन के अंतर्गत मुझे प्रदान करने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- छट पूजा के दूसरे दिन बड़ी संख्या छट घाट…
Cresta Posts Box by CP