अशोक जुनेजा प्रदेश के नए डीजीपी ।

बिलासपुर- दो दिन पहले सीएम का पुलिस की कार्यशैली को लेकर बयान आया था इसके बाद से ही डीजीपी के बदले जाने की चर्चा थी ।अंततः सरकार ने डी एम अवस्थी की जगह अशोक जुनेजा को नया डीजीपी बनाया गया है। डीएम अवस्थी को राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक बनाया गया। 1989 बेच के आईपीएस अशोक जुनेजा के पास नक्सल ऑपरेशन के साथ एसआईबी का भी प्रभार रहेगा। सरकार ने डीजीपी को हटाकर पुलिस के आई जी एसपी को भी संकेत दे दिया है।कई जिलेमें अभी भी एसपी मजबूत नही है।इसको लेकर भी एक दो ऑपरेशन होने की संभावना है।पुलिस विभाग की छवि बेहतर बनाने की दिशा में भी काम होना चाहिए सरकार ने इसी सोच से फेरबदल किया है।आम आदमी को थाने में परेशानी नही होना चाहिए कुछ जिलों में अभी पुलिसिंग कमजोर है। जिसे सुधारना बेहद जरूरी है।कोई भी पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाते रहता है।बिलासपुर विधायक भी कई बार सवाल उठा चुके है गृहमंत्री के सामने पुलिस से रेट लिस्ट मांग चुके किसी न किसी मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहते है। लेकिन आंये डीजीपी के आने से स्थिति सुधरेगी ऐसा लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- झीरम घाटी जांच आयोग द्वारा 7 नवंबर को सौंपी…
Cresta Posts Box by CP