छट पूजा संपन्न,हजारों की संख्या लोगो ने की सूर्य देव की आराधना, महापौर सहित पूर्व मंत्री भी पहुंचे।

बिलासपुर- छट पूजा के दूसरे दिन बड़ी संख्या छट घाट पर लोग छट मैया और भगवान सुर्य की आराधना करने सुबह चार बजे से ही छट घाट में लोगो पहुंच गए। महापौर रामशरण यादव ,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल,बेनी गुप्ता सहित कई नेता भी छट पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए।छट पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा ने कहा कि ये देश का सबसे बड़ा छट घाट है बिलासपुर की पहचान इस छट घाट के विकास के लिए कोई कमी नही है।इसको सुंदर बनाया गया है लेकिन अभी भी इसका काम बाकी मैं बिलासपुर के सभी समाज के लोगो से निवेदन करता हूँ कि इसको सुंदर बनाने में मदद करें सभी समाज के लोग यंहा आयोजन करें बिलासपुर में इससे सुंदर स्थान नही सबको मिलजुलकर इसको बेहतर बनाना है। छट पूजा के दिन इस अनुपम दृश्य से हमारी एकरूपता दिखाई देती इस आयोजन के लिए नगरनिगम ने हमार विशेष सहयोग किया हम उनके आभारी है नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों के आभारी है सभी के सहयोग से छट मैया और भगवान सूर्य की आराधना होती है सूर्य देव सबकी मनोकामना पूरी करें और बिलासपुर पर आर्शीवाद बना रहे। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि 17 साल पहले इस पूजा की शुरुवात हुई थी लागतार प्रयास और छट समिति के सहयोग से आज इसको हम बेहतर बना पाए आने वाले समय अरपा के घाट की लंबाई नगर निगम द्वारा बढ़ाई जाएगी इसका मैं वादा करता हूँ और जो भी सहयोग लगेगा नगर निगम करेगा मैं हमारे सफाई कर्मियों को बहुत धन्यवाद देना चाहता हूँ क्योंकि वो दिन रात काम करके स्वच्छता अभियान चलाकर साफसफाई की। पूर्व मंन्त्री अमर अग्रवाल ने कहा कि ये देश का सबसे बड़ा छट घाट है आज देश भर में बिलासपुर के छट घाट की चर्चा होती है शुरुवात में ए के सिंह ने इसके लिए प्रयास किया था उसके बाद एस पी सिंह ने जिम्मेदारी ली और छट घाट की सुंदरता के लिए काम किया। छट समिति के सचिव अभयनारायन राय ने सबका आभार जताया ।एसपी दीपक झा , स्वयं अपने बल के एएसपी उमेश कश्यप , एएसपी रोहित बघेल,सीएसपी स्नेहिल साहू,परिवेश तिवारी के साथ छट घाट पहुंचे और ट्रैफिक का जायजा लिया पुलिस की सक्रियता के कारण और छट समिति के सहयोग से आयोजन शांतिपूर्ण रहा।समिति के संरक्षक एसपी सिंह की आयोजन शांतिपूर्ण हो इसको लेकर लगातार समिति के पदाधिकारियों और पुलिस के साथ समन्वय बनाते रहे। समिति के मीडिया प्रभारी आरपी सिंह ने मंच का संचालन करते हुए लोगो को व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की अपील करते रहे, कार्यक्रम में एल्डरमैन शैलेन्द्र जायसवाल, पार्षद रामा बघेल, पार्षद उमेश चंद्रकुमार, अर्जुन सिंह, बीजेपी नेता वी रामाराव सहित कई नेता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- बिलासपुर में छट पूजा के लिए रेल्वे क्षेत्र के…
Cresta Posts Box by CP