17 लीटर से ज्यादा अवैध शराब जप्त ,एक्टिवा में कर रहे थे तस्करी, दो पकडाए सिरगिट्टी पुलिस की कार्यवाई।

17.280 लीटर देसी शराब कीमती 7680 रुपए एवं एक्टिवा मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 ए एस 5944 कीमती 30,000 रुपए किया गया जप्त

आरोपी अनिल ध्रुव पिता घसियाराम ध्रुव उम्र 28 साल निवासी नयापारा वार्ड नंबर 11 एवं मीना ध्रुव उर्फ आंटी पति घसियाराम ध्रुव उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 10 नयापारा सिरगिट्टी

बिलासपुर-मामले में अपराध क्रमांक 652/ 2021, धारा 34(2)59 आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही। *सिरगिट्टी पुलिस द्वारा आगे भी रहेगी कार्यवाही जारी*। पेट्रोलिंग दौरान मुखबिर से सूचना मिली की एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 एएस 5944 में बिक्री हेतु शराब परिवहन कर रहा है सूचना पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा टीम गठित कर गोविंद नगर सिरगिट्टी के पास घेराबंदी कर एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 एएस 5944 को रुकवा कर पूछताछ करने पर अपना नाम अनिल ध्रुव पिता घसियाराम ध्रुव उम्र 28 साल निवासी नयापारा वार्ड नंबर 11 एवं मीना ध्रुव उर्फ आंटी पति घसियाराम उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 10 नयापारा का होना बताएं जिनके कब्जे से एक्टिवा के सामने रखे 96 पाव मदिरा प्लेन लाल कलर के बैग में रखा बरामद हुआ जिन्होंने शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है आगे भी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री करने एवं शराब पीने के लिए सुविधा उपलब्ध करने वालों पर सिरगिट्टी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जाएगी उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत आरक्षक मिथिलेश सोनी, आफाक खान, कमलेश शर्मा का सक्रिय योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *