अच्छी पहल-संजीवनी से सिम्स में निःशुल्क डायलिसिस ,

बिलासपुर- नि:शुल्क डायलिसिस सेवा एसकेज् संजीवनी प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा ओ.पी.डी. मरीजों का सिम्स डायलिसिस यूनिट में संचालित है। 08/07/2020 से अब तक कुल – 2637 मरिजो का डायलिसिस हो चुका है।।
ग्रामीण क्षेत्र के कई मरीज दूर-दूर से आकर प्राइवेट अस्पताल में अत्यधिक पैसा खर्च कर डायलिसिस कराते हैं और कुछ मरीजों के पास पैसा ना होने के कारण वे निरंतर डायलिसिस की सुविधा प्राप्त नहीं कर पाते हैं । परंतु इस योजना के अंतर्गत डायलिसिस का लाभ लेने वाले मरीज अपना निशुल्क डायलिसिस करा सकते हैं । सिम्स हॉस्पिटल संजीवनी से निशुल्क इलाज करा सकते हैं
कि इस तरह के और सेंटर छत्तीसगढ़ में विशेषकर दुर्ग, कांकेर,महासमुद , कोरबा, जशपुर और अम्बिकापुर में भी संचालित है। यह जानकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शिंदे द्वारा बताई गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *