28सौ रुपये धान का समर्थन मूल्य दे किसानों को भुपेश सरकार ,अन्यथा होगा सरकार के खिलाफ आक्रमक आंदोलन -नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक।

बिलासपुर- नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भूपेश सरकार से 28 सौ रुपये समर्थन मूल्य में किसानों का धान खरीदने के साथ एक नवंबर से धान खरीदने की मांग की है। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भूपेश सरकार को चेतावनी दी हैंकि अगर किसानों की मांग नही मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष प्रतिपक्ष ने सरकार पर गिरदावरी के नाम पर रकबा कम करने का आरोप भी लगाया है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार के एमएसपी डर के मुताबिक किसानों को धान के समर्थन मूल्य का भुगतान होना चाहिए ,सरकार के एक नवंबर से धान नही खरीदने से किसान और उसके परिवार की दीपावली सुनी हो जाएगी जल्दी पकने वाले धान को सरकार खरीद नही रही है।इससे उनको आने पौने दाम ओर बाजार में बेचना पड़ रहा है।इसलिए सरकार को चाहिए कि एक नवम्बर से धान खरीदी करे और किसानों को रहता ।सरकार अगर नही मानती है तो प्रदेशव्यापी आंदोलन बीजेपी के द्वारा किया जाएगा। बीजेपी कार्यलय में आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन महामंत्री भुपेन्द्र सवन्नी , विधायक रजनीश सिंह ,जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत ,कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- भ्रष्टाचार के आरोपी आइएएस अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला…
Cresta Posts Box by CP