सिम्स में अनुशासन है कि नही,इलाज और पढाई करना छोड़ डॉक्टर मारपीट कर रहे है। सिम्स को बचाओ , सीधे काम ठप करने वाले जूनियर्स भी होनी चाहिए कार्यवाई।

बिलासपुर-सिम्स में जूनियर डॉक्टर की सीनियर डॉक्टर ने की पिटाई, विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने किया काम ठप्प,डीन की समझाइश पर लौटे

सिम्स में आपातकालीन चिकित्सा में तैनात जूनियर डॉक्टर को सीनियर डॉक्टर ने तमाचा मार दिया। बताया जा रहा कि तमाचा मारने वाले डॉक्टर का नाम केएन चौधरी हैं जो फिलहाल सर्जन के पद पर पदस्थ हैं। जिन्होंने जूनियर डॉक्टर रोहित मेहराना को तमाचा मारा है।

सूत्रों के अनुसार सीनियर डॉक्टर ने टिटनेस का इंजेक्शन लगाने के निर्देश जूनियर डॉक्टर को दिए थे। जूनियर डॉक्टर ने इंजेक्शन तो लगा दिया पर इसका उल्लेख पर्ची में नही किया। इस वजह से सीनियर को लगा कि उनके निर्देशो की अवहेलना जूनियर द्वारा की गई हैं और उन्होंने आक्रोश में आ कर अपने जूनियर को तमाचा मार दिया।

घटना से आक्रोशित सभी जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया औऱ मेन गेट पर इक्कठे हो गए। जिन्हें सिम्स के डीन डॉक्टर केके सहारे ने पहुँच कर समझाइश दी। डीन के समझाने के बाद जूनियर डॉक्टरों ने लिखित शिकायत डीन को दे कर काम पर लौट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *