पहली बार रेल्वे क्षेत्र में नगर निगम ने किया कोई उदघाटन, ओपन जिम का महापौर और रेल्वे अधिकारी ने किया उदघाटन ।

बिलासपुर- रेल्वे के नार्थईस्ट इंस्टीट्यूट परिसर में महापौर रामशरण यादव और रेल्वे के सीनियर कार्मिक अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने ओपन जिम का उदघाटन किया।ये पहला मौका होगा जब रेल्वे ने नगर निगम के साथ समन्वय बनाने की कोशिश की है। और नगर निगम को काम करने के लिए अपनी जमीन उपलब्ध कराई है। महापौर रामशरण यादव ने उदघाटन मौके पर कहा भी की रेल्वे ने जनहित के मुद्दे पर काम करने का अवसर दिया है आगे भी ये समन्वय बना रहेगा ताकि विकास कार्य मे दोनो एक मिलकर भागीदारी निभा सकेंगे ,रेल्वे के अधिकारी सीनियर कार्मिक प्रदीप मिश्रा ने भी कहा कि जनहित के काम हमेशा समन्वय बना कर काम किया जाएगा साथ ही उन्होनें इस ओपन जिम के लिए भी सुरक्षा के उपाय करने का वादा किया । उन्होंने कहा कि निगम को ओपन जिम के लिए धन्यवाद दिया। सभापति शेख नजरुदीन ने कहा ने रेल्वे के पहल की सराहना की और भविष्य में इसी तरह के सहयोग की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में पार्षद अजय यादव, अब्दुल खान, पीसीसी प्रवक्ता अभयनारायन राय हेमंत परिहार, सहित रेल्वे के अधिकारी कर्मचारी एयर खेल प्रेमी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *