कांग्रेस पार्षद परदेसी राजपर जानलेवा हमला ,पार्षद घायल, महापौर रामशरण यादव तोरवा थाने पहुंचे, सड़क निर्माण को लेकर रेल्वे के इंजीनियर ने की मारपीट

बिलासपुर- कांग्रेस आदिवासी पार्षद परदेसी राज पर कृष्णा नगर में रहने वाले रेल्वे के इंजीनियर ने जानलेवा हमला कर दिया ,इंजीनियर का नाम कौशल सिन्हा बताया जा रहा है। कृष्णा नगर में शासन के द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।सड़क की चौड़ाई को लेकर इंजीनियर ने पार्षद परदेसी राज से विवाद करने लगा बता हाथापाई तक पहुंच गई ।पुलिस ने परदेसी राज की रिपोर्ट दर्ज कर मुलायज कराया है । पुलिस इंजीनियर की भी शिकायत दर्ज की है । इंजीनियर का भी मुलायजा पुलिस ने कराया है।घटना की जानकारी लगते ही महापौर जिला अस्पताल और फिर तोरवा थाने पहुंच गए और सरकारी काम मे बाधा डालने वाले और जनप्रतिनिधि को मारने वाले पर कार्यवाई की मांग की मामले में मेयर रामशरण यादव ने एसपी से भी चर्चा कर घटना पर कार्यवाई की मांग की महापौर ने एसपी को बताया कि सड़क का निर्माण हो रहा था। इधर जैसे महापौर थाने पहुंचे उसी समय सभापति शेख नजरुदीन, पार्षद राजेश शुक्ला , अजय यादव ,सहित कांग्रेस नेता थाने पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *