बिलासपुर- रिध्दी डायग्नोस्टिक्स के संचालको आधुनिक परिवेश में जहां प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य का जितना ध्यान रखना आवश्यक है , उतना ही अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहना भी जरूरी है । कोरोना काल के बाद देखा गया है कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति और भी जागरुक हुये है पर जागरूकता केवल नियमित व्यायाम अच्छा खानपान तक सिमित नहीं है । हमें अपने स्वास्थ्य की सही स्थिति जानने के लिये आवश्यक है कि कम से कम साल में एक बार फुल बॉडी चेकअप जरूर कराये । हमारे सामने ऐसे कई उदाहरण है जिसमें व्यक्ति स्वस्थ तो दिखता है पर अन्दर से उनकी असल स्वास्थ्य स्थिति पता चल पाना मुश्किल होता है । इस स्थिति में यह बेहद जरूरी हो जाता है कि आप अपना नियमित हेल्थ चेकअप कराते रहे । इस दिशा में हम अपनी एक पहल रिध्दी डायग्नोस्टिक्स की शुरुआत बिलासपुर अंचल के लोगों के लिये कर रहे है । रिध्दी डायग्नोस्टिक्स में खुन से संबंधित सभी प्रकार की जांच जिसमें हिमैटोलॉजी में 5 पार्ट 5 डी रेटिक एनालिसिस , बायो केमिस्ट्री सेमी एवं पुर्ण ऑटोमटीक मशीन , हार्मोनल जांच के लिये पुर्णतः आटोमेटीक मशीन , सिकल सेल जांच हेतु माइक्रोचिप इलेक्ट्रोफोरेसिस ( एचपीएलसी बेस्ड ) , क्लिनिकल पैथोलॉजी , माइक्रो बायोलॉजी के साथ ही रेडियो डायग्नोस्टिक्स की सारी सुविधायें जैसे कि सोनोग्राफी 4 डी कलर डॉप्लर , डिजिटल एक्स रे , 32 स्लाइस एडवांस सी टी स्कैन , हृदय रोग जांच में इको कार्डियोग्राफी , 2 डी कलर डॉप्लर , टी एम टी व इ सी जी जैसी सारी सुविधाएं उचित दर पर उपलब्ध होगी । इसके अतिरिक्त विशेष अनुकुलित स्वास्थ्य परिक्षण की सुविधा भी सुलभ रूप से उपलब्ध रहेगी जिसमें फुलबॉडी चेकअप , कैंसर स्क्रीनिंग , प्रसव पूर्व की सभी जांच , मधुमेह परिक्षण , आर्थरायटीस प्रोफाइल . ए एन सी प्रोफाइल , एनिमिया प्रोफाइल जैसे कई कस्टमाइज पैकेजेस उपलब्ध रहेंगे । उपरोक्त इसके अलावा मरीजों की सुविधा के लिये बिलासपुर के अतिरिक्त रायपुर एवं नागपुर के विशेषज्ञ प्रत्येक माह विभिन्न सुपर स्पेशियाल्टी ओ पी डी हेतु उपलब्ध रहेंगे । इसी कड़ी में रिध्दी डायग्नोस्टिक्स ने एन एच . एम एम आई नारायणा सुपर स्पेशिल्टी हॉस्पिटल रायपुर से अनुबंध कर सभी महत्वपुर्ण विभागों जैसे कि हृदय रोग विभाग , किडनी रोग विभाग , हड्डीरोग एवं जोड . प्रत्यारोपण विभाग , युरोलॉजी , लिवर संबंधी ( गैस्ट्रो ) वेरिकोस वेन्स , कैंसर रोग , चर्म रोग , हार्मोन व शुगर संबंधित परेशानियों के निदान के लिये वरिष्ठ चिकित्सक रायपुर एन एच एम एम आइ नारायणा सुपर स्पेशिल्टी हॉस्पिटल रायपुर से प्रत्येक माह में परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे , जिसमें विशेष रूप से हृदय रोग के वरिष्ठ चिकित्सक प्रत्येक गुरूवार को उपलब्ध रहेंगें । बिलासपुर शहर के भी विख्यात चित्सिक प्रतिदिन ओ पी डी के लिये उपलब्ध रहेंगें । विशेष आकर्षण : शुभारंभ के अवसर पर निशुल्क सिकल सेल जांच सुविधा का लाभ उठायें । कार्यक्रम में रिध्दी डायग्नोस्टिक्स के डायरेक्टरडॉ ए एम मोहन , आलोक अग्रवाल , अजय घटवाई , अजय नायडु एवं सुक्रिति नायडु और एन एच एम एम आई नारायणा सुपर स्पेशिल्टी हॉस्पिटल रायपुर से फैसिलिटी डायरेक्टर श्री नवीन शर्मा , चेयरमैन क्लिनिकल गवर्निंग काउंसिल डॉ राजेन्द्र परगनिया , डी जी एम मार्केटींग रवि भगत एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

