बिलासपुर- ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकालने के लिये बीजेपी ने शासन से अनुमति मांगी नही मिली फिर भाजपाई धरने पर बैठ गए । भाजपा नेता मकबूल अली ने इस सब प्रतिबंध के बावजूद रैली लेकर निकल पड़े ।हालांकि कोई घटना नही पुलिस की पहरे पर थी शायद इसलिए कोई ल एन ऑर्डर खड़ा नही हुआ । पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के खास मकबूल अली ने रैली निकाली एएसपी उमेश कश्यप ने रोका भी लेकिन नही माने और जुलूस लेकर निकल पड़े । जबकी दुसरी ओर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने दुर्गा झांकी के स्वगत प्रशासन के सहयोग केलिए पंडाल नही लगाया।वंही उनके समर्थक ने जुलूस निकाला, जिला प्रशासन ने एतिहातन जुलूस की अनुमति नही दी थी फिरभी मामला हाईकोर्ट में गया और हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन के फैसले को सही ठहराया। लगता है कांग्रेस की तरह बीजेपी संगठन में भी कोई अनुशासन नही रह गया इसलिए यंहा भी मनमानी शुरू हो गई है।हालांकि यंहा संगठन के सब कुछ पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल है उनके इशारे के बिना पत्ता नही हिलता ऐसा उनके कार्यकर्ता बताते है ।उनकी चलती है इसलिए एक नया गुट भी पैदा हुआ जो अमर विरोधी है। अब मकबूल अली पूर्व मंत्री से नही संभल रहा है।या संगठन से ?लेकिन अगर स्थिति बिगड़ती तो आम गरीब आदमी पिस् ता है। हालाकि पुलिस ने अभी तक कोई मामला दर्ज नही किया ।क्यों नही किया ये पुलिस जाने।

