जिला अध्यक्ष विजय पांडे ने अध्यक्ष बनने पर सबसे ज्यादा टी एस सिंहदेव और प्रभारी मंत्री जय सिंह और अर्जुन तिवारी का जताया आभार।

बिलासपुर- जिले शहर कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार समारोह कांग्रेस भवन में हुआ ।जिल्रे के सभी नेता शामिल हुए।शहर विधायक और विजय पांडे के अलावा किसी ने मंन्त्री टी एस सिंहदेव का नाम नही लिया नए अध्यक्ष विजय पांडे ने अध्यक्ष बनने के लिये सबका आभार जताया लेकिन सबसे ज्यादा आभार और धन्यवाद मंन्त्री टी एस सिंहदेव, प्रभारी मंत्री जय सिंहदेव ,विधायक धनेंद्र साहू और अर्जुन तिवारी का आभार जताया। विजय पांडे को सीनियर के रूप में शहर कांग्रेस की कमान मिली है। समाहरोह मंच से विधायक समर्थक और भूपेश समर्थक में छींटाकशी चलते रही ,पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक ने विधायक का नाम लिये बिना कहा कि उनके कार्यकाल में किसी का अपमान नही हुआ। इसलिए लोग अफवाह नफैलाये की किसी का सम्मान नही हुआ।तो नए अध्यक्ष भी मंच से भूपेश समर्थकों पर मखमली निशाना साधा ,सबसे ज्यादा मंन्त्री टी एस सिंहदेव, प्रभारी मंत्री जी सिंह अग्रवाल का धन्यवाद किया फिर पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को कहा अब अब मेच्योर हो गए हो।साथ कई बार ये कहा कि अब सबका सम्मान होगा ।यानी पिछले अध्यक्ष प्रमोद नायक के कार्यकाल में किसी का सम्मान नही हुआ या विधायक समर्थक का सम्मान नही हुआ।और विजय पांडे अब विधायक समर्थकों का सम्मान कर रहे है तभी पदभार कार्यक्रम में विधायक समर्थक भी पहुंचे थे।इसलिए मंच नए अध्यक्ष विजय पांडे ने विधायक की जोरदार तारीफ की यंहा तक कि तारबाहर थाने में करने के कारण नायक बता दिया। तो पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने अपने तरकश से तीर छोड़ दिया की 27 साल की उम्र में मुझे शहर महामंत्री का दायित्व।मिला और उस समय नेताओं से मैंने राजनीति सीखी लेकिन आज नए नए आने वाले अपने नेताओं की कद्र नही करते। अटल श्रीवास्तव ने येभी याद दिलाया कि एक समय था जब कांग्रेस में धरना आंदोलन के लिए भीड़ नही आती थी टेंट माइक,के खर्चे के लिए मिलकर व्यवस्था करनी पड़ती थी आज हमारी सरकार मैं संगठन से सत्ता में आ गया लेकिन हमको पुरानी बातों को भूलना नही चाहिए।महापौर रामशरण यादव ने कहा कि विजय पांडे सीनियर कांग्रेस नेता और वो कभी भी अनुसाशनहिंता बर्दास्त नही करते ये उनकी खासियत है।अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि 15 साल बाद कांग्रेस सत्ता में आई है भूपेश बघेल ने पांच साल धरना आंदोलन करके कांग्रेस को मजबूत किया और आज हम सत्ता में है। मंच से एक बात कह कर नए अध्यक्ष ने कन्हि न कन्हि ये इशारा भी कर दिया कि वो टिकट के दावेदार है प्रमोद नायक के कंधे में बंदूक चलाते हुए शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा कि प्रमोद नायक का शहर अध्यक्ष बनाना शुभ रहा यंहा से वो सहकारी बैंक के अध्यक्ष बन गए और मेरे लिए भी ये पड़ शुभ होगा। सबको फसा कर रखने वाले ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने बड़ा साधा हुआ भाषण दिया न विधायक के समर्थन में बोले न भूपेश के समर्थन में केवल नए अध्यक्ष की महिमा का गान किया और जय हिंद कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- जैसा कि शुरू से माना जा रहा था कि…
Cresta Posts Box by CP