बिलासपुर- जैसा कि शुरू से माना जा रहा था कि विजय पांडे विधायक गुट से और अब ये पिक्चर अब साफ हो गई है।पदभार ग्रहण करते साथ जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विजय पांडे ने पूर्व जिला शहर कांग्रेस प्रमोद नायक और उनकी कार्यकरणी के निर्णय को गलत बताया है।आंये शहर अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से कार्यवाई हुई है व्व गलत है इसमे नियम विरुद्ध नैसर्गिक न्याय का पालन किये बिना विधायक के निष्कासन की कार्यवाई की गई मैं इस मामले में कार्यवाई रजिस्टर देखूंगा और संज्ञान में लेकर निर्णय करूंगा। शहर अध्यक्ष ने अपनी ही कांग्रेस कामेटी पूर्व अध्यक्ष और कार्यकरणी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।इससे एक बार फिर जिला कांग्रेस कमेटी में।तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। नए शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने विधायक के समर्थन में सहानुभूति दिखाते हुए कहा कि मामला अब पीसीसी के पास है और उन्हें उम्मीद है कि संगठन इस मामले कांग्रेस संविधान को देखकर ही कार्यवाई करेगा। विजय पांडे के इस बयान से विधायक विरोधी खेमे में हड़कंप मच गया है। क्योंकि जिस तरह से नए अध्यक्ष विजय पांडे ने विधायक के पक्ष में बात की है उससे कांग्रेस में फिर टकराहट की स्थिति पैदा होगी।विजय पांडे का बयान विधायक विरोधियों को चेतावनी है उनकी मंशा साफ दिख रही है कि वो अब पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद नायक समेत उनकी कार्यकरणी पर कार्यवाई के मूड में है।इसके लिए वो पीसीसी के निर्देश का भी इंतजार कर रहे है विधायक इसमे उनकी मदद करेंगे ये साफ है।शहर में नया अध्यक्ष बनने के बाद स्थिति सामान्य होने की बात कही जा रही थी लेकिन अब फिर बड़े विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। नए अध्यक्ष ने अस्पताल में मरीज के इलाज के लिए लड़ने वाले पंकज और थाने में विधायक के लड़ने को कहा ये नायक ही कर सकता हैं खलनायक नही।
इधर ओस मामले में पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि कांग्रेस संविधान के तहत ही कार्यवाई हुई है पूरी कार्यकारणी ने इसका निर्णय लिया है जिला कमेटी को अपनी बात संगठन में आगे रखने का अधिकार है।इसमे नए अध्यक्ष को गलत लगता है तो वो जाने नियम है तो कार्यवाई करना चाहिए।

