बंटी- बबली निकले जज की कार चुराने वाले,घर की नौकरानी बनकर उड़ाया कई जगहें का माल,पति पत्नी सहित 9 पकडाए,ओएलएक्स का विज्ञापन देखकर बनाया शिकार।

बिलासपुर- न्यायालय परिसर के पार्किंग से कार चोरी करने वाले सातिर पति पत्नी चढ़े पुलिस के हत्थे • लगभग 100 से अधिक सीसी टीव्ही कैमरे को खंगाला गया • जज के घर में काम करने के दौरान आरोपिया द्वारा सोने का आभूषण भी चोरी किया गया था • सोने के आभूषण खरीदने वाले 02 सोनार भी गिरफ्तार • आरोपी इसके पूर्व भी अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर विभिन्न जगह से मोटर सायकल चोरी कर अन्य लोगों को बिकी किया था । • मोटर सायकल चोरी करने वाले एवं खरीददार भी गिरफ्तार • आरोपियों से चोरी गये मशरूका 01 आई 10 कार 07 नग मोटर सायकल व सोने के आभूषण व घरेलू सामान बरामद कर जप्त किया गया 1. कमल किशोर साहू पिता डमरू लाल साहू उम्र 21 वर्ष सा ० घुरूअमेरी , थाना सकरी 2. पूजा साहू उर्फ राजेश्वरी पति कमल किशोर साहू उम्र 20 वर्ष सा ० घुरूअमेरी , थाना सकरी 3. राहुल दिवाकर पिता श्रवण दिवाकर उम्र 18 वर्ष सा ० बगीचापारा अमेरी , थाना सकरी 4. धर्मेन्द्र दिव्य पिता घनश्याम दिव्य उम्र 18 वर्ष सा ० आवास पारा अमेरी , थाना सकरी 5. शुभम सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी उम्र 21 वर्ष सा ० पन्ना नगर जरहाभाठा , थाना सिविल लाईन 6. विनोद कुमार साहू पिता कन्हैया लाल सोनी उम्र 54 वर्ष सा ० देवरहट मोहतरा थाना लालपुर मुंगेली 7. दीपक साहू पिता बसावन साहू उम्र 21 वर्ष सा ० नवापारा जरहागांव थाना जरहागांव जिला मुंगेली 8. जितेन्द्र कुमार साहू पिता विश्राम साहू उम्र 20 वर्ष सा ० नवागांव घूठेरा थाना मुंगेली 9. विकास कुमार सोनी पिता रमेश सोनी उम्र 25 वर्ष सा ० सोनार पारा रतनपुर थाना रतनपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि कि प्रार्थी आर  ० 1161 रामचन्द्र ध्रुव कोर्ट मोहर्रिर जिला न्यायालय बिलासपुर थाना उपस्थित आकर न्यायाधीश श्रीमति श्वेता श्रीवास्तव का लिखित आवेदन पेश किया जिसमें दिनांक 05.10.2021 के 10.30 बजे अपनी कार आई 10 क ० सीजी 09 जे 5130 से अपने बंगला से कार से न्यायालय आई और न्यायालय के पार्किंग में कार को खड़ी कर न्यायालय चली गई दोपहर 02.00 बजे के आस पास घर जाने के लिये पार्किंग में आकर अपने कार को देखी तो कार वहां पर नहीं था कार हुण्डई आई 10 सफेद रंग का 2013 मॉडल रजिस्ट्रेशन क ० सीजी 09 जे 5130 इंजन नंबर G4LADM08314 एवं चेचिस नंबर MALANS1CLDM442244F को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है कि आवेदन पर थाना सिविल लाईन बिलासपुर में अपराध कमांक 1057 / 2021 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना किया जा रहा है । दिन दहाडे कोर्ट परिसर से मजिस्ट्रेट की कार को चोरी कर लेने से प्रकरण की गंभीरता पर तत्काल पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष बिलासपुर के निर्देशन में अति पुलिस अधीक्षक महोदय एवं सीएसपी सिविल लाईन बिलासपुर के मार्गदर्शन थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में एक टीम गठित कर चोरी गये कार एवं आरोपी के पतातलाश हेतु घटना स्थल के चारों तरफ आने एवं जाने वाले रास्तों का लगभग 100 से अधिक सीसी टीव्ही फुटेज खंगाला गया तथा टेक्निकल एनालिसिस के माध्यम से पता किया गया दौरान पतातलाश थाना सकरी स्टाफ के माध्यम से पता चला कि उक्त चोरी गये कार थाना सकरी क्षेत्र के गीता पैलेस के पास सूनसान जगह में लावारिस हालत में खड़ी है जिसे मौके पर जाकर तस्दीक कर बरामद किया गया उक्त कार को आरोपी द्वारा संपत्ति को परिवर्तित करने के ईरादे से कूटरचना करते हुये वाहन का नंबर प्लेट बदल दिया गया था उक्त नं ० प्लेट का डिटेल जानकारी प्राप्त होने के बाद उक्त नं ० के वाहन स्वामी को तलब कर पुछताछ किया गया जो पूर्व में कमल किशोर साहू निवासी घुरु अमेरी द्वारा उक्त नं ० के डस्टर  कार को वाहन चालक के रूप में चलाना बताया जिस पर पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा गीता पैलेस के आस पास के सीसी टीवी फुटेज का अवलोकन कर मिलान किया गया जो उक्त स्कूटी सवार दोनो महिला पुरुष का पहचान कमल साहू एवं उसकी पत्नि पूजा साहू के रूप में होने पर दोनों का पता तलाश किया गया आरोपीयों को बारिकी से पुछताछ किया गया जो बताया कि ओएलएक्स के माध्यम से घरेलू नौकरानी का विज्ञापन देखकर जज स्वेता श्रीवास्तव से संपर्क कर उसके घर इसकी पत्नि पूजा साहू काम करने लगी जज द्वारा आरोपिया का पुलिस वेरिफिकेसन नही कराया गया था काम करने के दौरान आरोपिया पूजा साहू द्वारा योजना बनाकर मजिस्ट्रेट के कार को चोरी करने के ईरादे से घर से कार की चाबी को चोरी करना और मजिस्ट्रेट के घर से काम छोड़कर कुछ दिन बाद योजना बनाकर अपने पति के साथ जिला न्यायालय आकर दिनांक घटना समय को जिला न्यायालय के बेसमेन्ट पार्किंग में खड़े उक्त कार क ० सीजी 09 जे 5130 को चोरी कर ले जाना बताये और कार को सकरी में गीता पैलेस के पास नं ० प्लेट बदलकर छिपाना बताया दोनो आरोपीयों से बारिकी से पुछताछ करने पर आरापी पूजा साहू यह भी बताई कि मजिस्ट्रेट के घर  काम करने के दौरान मजिस्ट्रेट के घर से सोने के आभूषण भी चोरी करना बताई तथा उक्त सोने के आभूषणों को अपने पति के साथ जाकर व्यापारी विनोद कुमार सोनी निवासी देवरहट एवं व्यापारी चुन्नी लाल ज्वेलर्स रतनपुर के पास बिक्री करना बताये तथा आरोपी कमल किशोर साहू से बारिकी से पूछताछ करने पर अपने दोस्त धर्मेन्द्र दिव्य निवासी अमेरी के साथ मिलकर एक वर्ष पूर्व विभिन्न जगहों से 07 नग यो सात ओोरी करना नशा सिरगिजनी थाना अंतर्गत नि अनल आवास से सने मकान का ताला तोड़ कर फिज , आलमारी एवं अन्य घरेलू सामानों को चोरी करना बताया आरोपीयों की निशांदेही पर खरीददार आरोपी एवं 07 नग मो ० सा ० , घरेलू सामान , सोने – चांदी के आभूषण , कार आई 10 सहित कुल किमती मशरूका लगभग 10,00,000 रू ० को बरामद कर आरोपीयों से जप्त किया गया है आरोपीयों के विरुध्द कार्यवाही जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- स्कोडा शोरूम के मालिक अभिनव ऋषि के खिलाफ सिविल…
Cresta Posts Box by CP