बिलासपुर- स्कोडा शोरूम के मालिक अभिनव ऋषि के खिलाफ सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। कार के फर्जी रजिस्ट्रेशन और फर्जी इंश्योरेंस का आरोप शिकायत करता सौरभ चतुवेर्दी ने लगाया है।पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। सिविल लाइन टी शनिप रात्रे ने बताया कि स्कोडा शो रूम के मालिक अभिनव ऋषि के खिलाफ मामला दर्ज किया गया ।पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूर्व में इस तरह के मामलेमें आरटीओ को शिकायत हुई थी तत्कालीन आरटीओ ने एक मामले में स्कोडा शो रूम के मालिक को नोटिस दिया था।मामले में जांच टीम भी शो रूम में भेजी थी।अब दूसरें मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया हैं।

