गरीबो को निःशुल्क चावल योजना को लेकर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल करेंगे प्रदर्शन,विधानसभा स्तरीय हो धरना।

बिलासपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का निःशुल्क 5 किलों चॉवल छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार हितग्राहियों को नही दे रही है जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर विधानसभा के कार्यकर्ता देंगे 10 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का निःशुल्क 5 किलों चॉवल छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक हितग्राही को वितरण नही करने के विरोध में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार प्रदेश के सभी विधानसभा में 10 से 12 अक्टूबर तक कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उसी कड़ी में 10 अक्टूबर 2021 रविवार को दोपहर 1 बजे से बिलासपुर विधानसभा का विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन विकास भवन के सामने नेहरू चौक बिलासपुर में आयोजित किया गया है, जिसमें मुख्यवक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल होंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास ने भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के समस्त कार्यकर्ताओं को 10 अक्टूबर 2021 रविवार को दोपहर 1 बजे विकास भवन के सामने नेहरू चौक बिलासपुर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
∆ सूने मकान के छत में रूपए पैसे की हार…
Cresta Posts Box by CP