सरकड़ा पुलिस ने आईपीएल के साथ ताशपत्ती से जुआ खेलने वाले जुआरियो को पकड़ा।

∆ सूने मकान के छत में रूपए पैसे की हार जीत के दांव लगाकर जुआ खेलने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
5770 रुपए एवं 52 पत्ती ताश जप्त
∆ सरकंडा पुलिस की कार्यवाही
बिलासपुर- सरकंडा पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि जबड़ा पारा सरकंडा के गली नंबर 3 के एक सूने मकान मैं कुछ लोग रुपया पैसे की हार जीत की दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं सूचना से थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शहर उमेश कश्यप ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्नेहिल साहू को अवगत करा कर कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त कर जबड़ापारा सरकंडा में गली नंबर 3 मुखबीर के बताएं स्थान पर रेड कार्यवाही की जहां एक सूने मकान की छत में कुछ लोग ताश पत्ती से रुपया पैसे की हार जीत की दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते मिले आरोपियों के पास से 52 पत्ती ताश एवं ₹5770 जप्त कर तीन आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई

एकता कॉलोनी अशोक नगर में उदय श्रीवास एवं उसका साथी प्रमोद वर्मा नामक व्यक्ति द्वारा अपने घर में में रंगीन टीवी में सेटअप बॉक्स के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैच में हैदराबाद एवं मुंबई के बीच चल रहे मैच में रन एवं बाल पर हार जीत की दाव लगा कर जुआ सट्टा खिलाते पकड़ा गया।

नाम आरोपी – उदय श्रीवास पिता स्वर्गीय कुमार श्रीवास 26 वर्ष एकता कॉलोनी अशोक नगर एवं प्रमोद वर्मा पिता रामाधार वर्मा 32 वर्ष एकता कॉलोनी अशोकनगर सरकंडा

नाम आरोपी – 1.राजेश सोनी पिता सत्यनारायण सोनी उम्र 48 वर्ष सरजू बगीचा
2.उमेश सोनी पिता जगदीश सोनी उम्र 54 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर
3.राजू सोनी पिता बालाराम सोनी उम्र 50 वर्ष निवासी जबड़ा पारा सरकंडा
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक परिवेश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य, आरक्षक बलवीर सिंह, विवेक राय, अविनाश कश्यप ,प्रमोद सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- जांजगीर चांपा के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौलेश्वर चंद्रकार को…
Cresta Posts Box by CP