चौलेश्वर को मिली नई जिम्मेदारी ,पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए ,संगठन ने दी जिम्मेदारी ।

बिलासपुर- जांजगीर चांपा के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौलेश्वर चंद्रकार को जिला अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था।अब कांग्रेस संगठन ने चौलेश्वर को ओबीसी के प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। पहले बिलासपुर के राजू यादव को इस पद की जिम्मेदारी दी गई थी ।जिला अध्यक्ष पद से हटते ही चौलेश्वर को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है।प्रदेश स्तरीय इस पद पर नियुक्त के बाद चौलेश्वर चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस संगठन और सीएम भूपेश बघेल ,ताम्रध्वज साहू ने जिलाध्यक्ष पद से हटने के बाद ये पद दिया मैं संगठन के पदाधिकारियों और हमारे सीएम और गृहमंत्री के सभी पार्टी जानो से बात करके कार्यकारणी के गठन करूंगा ,इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है कि प्रदेश के ओबीसी वर्ग के बीच जाएंगे कांग्रेस सरकार एयर संगठन की योजना को बताएंगे लोगो को जोड़ने का काम करेंगे। सबको साथ लेकर चलने का काम किया जाएगा। ओबीसी अध्यक्ष को लम्बे संमय से बदलने की चल रही कवायद चौलेश्वर की नियुक्ति के साथ खत्म हो गई है।राजनीतिक रुप चौलेश्वर की नियुक्ति को बड़ी और राजनीतिक जवाब के रूप में देखा जा रहा है।शीतयुद्ध के बीच इस नियुक्ति के परिणाम आने बाकी है ।ये तय है कि इस नियुक्ति के एवज में कुछ नया जवाब आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शासन से मांगा जवाब।तेंदूपत्ता खरीदी पर…
Cresta Posts Box by CP