कार्यवाहक चीफ जस्टिस प्रशान्त मिश्रा बने आंध्र प्रदेश के चीफ जस्टिस, अरूप कुमार गोश्वामी होंगे छत्तीसगढ़ के चीफ जस्टिस ।

बिलासपुर- भारत के मुख्य न्यायाधीश ने राष्ट्रपति के अनुमोदन पर आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस प्रशान्त मिश्रा को आन्ध्र प्रदेश के चीफ जस्टिस नियुक्त किया है ,वंही आन्ध्र प्रदेश के जस्टिस अरूप कुमार गोश्वामी को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया ।दोनो आदेश तत्काल प्रभाव से माने जाएंगे। भारत सरकार के लॉ डिपार्टमेंट के अतिरिक्त सचिव के माध्यम आदेश छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट पहुंचा ।चीफ जस्टिस प्रशान्त मिश्रा की नियुक्ति दिसंबर 2009 में जस्टिस के रूप में बिलासपुर हाईकोर्ट में हुई । उसके पहले उन्होंने महाधिवक्ता के रूप में काम किया।जनहित मामलों को गंभीरता से लेने वाले चीफ जस्टिस प्रशान्त मिश्रा वर्तमान में बिलासपुर हाईकोर्ट में कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में कार्यरत थे।अभी राज्य की खस्ताहाल सड़को लेकर स्वयं हाईकोर्ट में संज्ञान लिया और शासन प्रशासन से जवाब तलब के बाद सड़को के गढ्ढे भरने का काम शुरू हुआ इससे आम लोगो ने राहत की सांस ली ।ये मामला अभी सुनवाई में इसके अलावा भी कई जनहित के मामलों में चीफ जस्टिस प्रशान्त मिश्रा की कोर्ट में सुनवाई हुई है और हाईकोर्ट के आदेश लोगो को न्याय मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का निःशुल्क 5 किलों…
Cresta Posts Box by CP