बिलासपुर- पूर्व मंत्री मूलचंद खंडेलवाल को देखने बिलासपुर आये पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कवर्धा की घटना को लेकर कई सवाल खड़े किए है पूर्व मंत्री ने कहा कि तीन दिन पहले ही घटना को रोका जा सकता था लेकिन प्रशासन ने ध्यान नही दिया ।सरकार और मंन्त्री विधायक इस घटना को लेकर गंभीर नही ।एक तरह सरकार राम वन गमन की भक्ति करते है तो दूसरी ओर सनातन धर्म के प्रतीक केसरिया झंडे को रौंदा जाता है ,उर सरकार ऐसेलोगों को संरक्षण दे रही है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर इसको नही रोका गया तो स्थिति भयावह हो सकती है।सरकार राजनीति छोड़े और इस मामले में गंभीरता से ध्यान दे ।पूर्व मंत्री ने शिक्षा मंत्री प्रेम सिंह टेकाम पर उनके ही विधायक द्वारा आरोपो पर कहा कि ये चु चु का मुरब्बा बन गया है विधायक दिल्ली घूम रहे है। कवर्धा मामले में आई जी विवेकानंद सिन्हा द्वारा दिये बयान पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उनको राजनीतिक बयानबाजी नही करना चाहिए अगर उनको राजनीति करना है तो वर्दी छोड़ कर दो दो हाथ कर ले,राजनीतिक इशारे पर बयान बाजी न करें।
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कवर्धा की घटना सरकार के लिए शर्मनाक है पांच हजार लोग सड़कों पर है।दस जगह लाठीचार्ज हुई है।कुछ आदतन अपराधी वंहा वंहा बहुसंख्यक के साथ अत्याचार कर रहे है।सरकार दूसरे प्रदेश के लोगो को मुआवजा दे रहे रहे लेकिन प्रदेश के किसानों और पंडो आदिवासियों को सरकार कुछ नही दे रही है। पूर्व मंत्री मूलचंद खंडेलवाल को देखने पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल से मिलने ,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और विधायक धर्मजीत सिंह बब्बी पहुंचे । पूर्व मंत्री बृजमोहन के समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे।यंहा से रतनपुर महामाया के दर्शन के साथ पूर्व मंत्री पूर्व विधायक राजू क्षत्री के घर के लिए रवाना हो गए।
।

