बिलासपुर। कवर्धा में साम्प्रदायिक दंगा भड़काने वाले लोगों को शह देकर उन्हें प्रशासनिक सहयोग दिलाने वाले कवर्धा के विधायक व प्रदेश के वन मंत्री मोहम्मद अकबर को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। उक्त बाते भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कवर्धा साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर तथा निर्दोष लोगों के उपर जबरन मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है उसी मुद्दे को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पुराना बस स्टैण्ड स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कही।
अग्रवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य एक शांत प्रिय राज्य है लेकिन इस राज्य में अशांति का वातावरण निर्मित कर जहर घोलने का काम कांग्रेसियों द्वारा किया जा रहा है। उसका ज्वलंत उदाहरण कवर्धा में देखने को मिल रहा है। कवर्धा में जिस प्रकार सांम्प्रदायिक दंगे हुए है उसमें स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के मंत्री मोहम्मद अकबर का हाथ है। सरकारी तंत्र का पूरा उपयोग मंत्री के इसारे पर हो रहा है जिससे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी वरदहस्त है। इस दंगे में बहुसंख्यक लोगों के उपर एकतरफा कार्यवाही कर रही है। दंगे में शामिल विशेष जाति के लोगों को बचाया जा रहा है। यह मामला गंभीर है। श्री अग्रवाल ने कहा कि जिस उद्देश्य एवं मकसद को लेकर छत्तीसगढ़ वासियों को उसका वाजिब हक दिलाने छत्तीसगढ़ को नई पहचान के साथ विकास को नई दिशा मिल सके इसलिए तत्कालीन प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था लेकिन दुर्भाग्य है कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में जहर घोलने का काम कर रही है, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस उत्तर प्रदेश में गये है यदि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कवर्धा आ जायेंगे तो भूपेश बघेल सोचिए क्या होगा।
इसी कड़ी में सांसद अरूण साव ने भी प्रदेश सरकार पर प्रदेश की शांत प्रिय जनता के बीच जहर घोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब पूर्ण रूप से हर मोर्चे पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार विफल हो चुकी है तो लोगों का ध्यान बटाने एवं एक विशेष समुदाय के लोगों को खुश करने के लिए कवर्धा जैसे साम्प्रदायिक घटना को अंजाम दिया जाता है तथा इस घटना में बहुसंख्यक लोगों के उपर प्रशासनिक दबाव डालकर बेकसुर लोगों को फंसाया जा रहा है तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर 70 से ज्यादा बहुसंख्यक बेगुनाह लोगों को फंसाय गया है। साव ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रदेश का वातावरण खराब किया जाएगा तो भारतीय जनता पार्टी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कवर्धा में सांम्प्रदायिक दंगा भड़काने के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि कवर्धा में साम्प्रदायिक दंगा भड़काने एवं एक विशेष समुदाय के लोगों को सह देकर उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही न करना इससे स्पष्ट होता है कि दाल में जरूर काला है।
पुतला दहन को भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशोर राय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मानिकपुरी, मनीष गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जयश्री चौकसे, आदि उपस्थित।

