बिलासपुर- चुनाव को संमय है लेकिन अमर अग्रवाल अपनी टीम के साथ हर वार्ड में धारण प्रदर्शन में जा रहे है जनता की मूलभूत सुविधा और स्मार्ट सिटी में लूट का आरोप लगा रहे ।निगम के अधिकारी के लगातार एक जगह काबिज रहने से भी इस स्थिति का हवाला दे रहे है।पूर्व मंत्री नगर निगम में भ्रष्टाचार को लेकर हर वार्ड में अपनी बात जनता के सामने रख रहे है। पूर्व मंत्री ने इस बार पुराने रूठे हुए भाजपाइयों को साथ कर लिया है हालांकि ये रूठे भाजपाई किस गुरुमंत्र से पूर्व मंत्री के पास आ गए इसका पता नही पर वार्ड धरना प्रदर्शन में कई भाजपाई अभी भी दूर है।लेकिन जैसा कि हमेशा होता आया अमर अग्रवाल बीजेपी में अपनी अलग टीम बना कर चुनाव लड़ते है ,सब भाजपाई को साथ नही लेते।लेकिन पूर्व मंत्री के लिए इस बार भी डगर आसान नही है। लेकिन पूर्व मंत्री की कूटनीति पहले की तरह अभी जारी है। शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 21 इमली पारा तिराहे में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल वार्ड धरने में शामिल होकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के छलावे शहर सरकार नगर पालिक निगम के निष्क्रिय कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जो रोसऔर गुस्सा जनता के मन में है उन सभी बातों को कांग्रेसियों को अपना वादा याद दिलाने हेतु धरना को संबोधित किए।

