बिलासपुर। भाजपा के वार्ड स्तरीय धरना आंदोलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा है कि कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार और लूट मची हुई है। लूट सके तो लूट कांग्रेस का सिद्धांत है। 15 साल में भाजपा के विकास कार्य का रख रखाव भी कांग्रेस नही कर पा रही है। शहर की दुर्दशा पर कांग्रेस के विधायक और महापौर चुप क्यों है?
भाजपा के वार्ड स्तरीय धरना प्रदर्शन के दुसरे चरण में आज पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल कस्तूरबा नगर, शनिचरी बाजार वाल्मिकी चौक, जबड़ापारा सरकंडा, मगरपारा तथा शिवाजी मार्ग टिकरापारा में भाजपा के धरना आंदोलन में शामिल हुए। उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत भी सभी वार्डो में पहुॅचे। वार्ड स्तरीय धरना आंदोलन में शहर की दुर्दशा पर सवाल उठाते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि आज यह स्थिति है कि 15 साल में भाजपा ने जो सड़क, पानी व पानी बिजली की व्यवस्था जनता के लिए की थी उसका भी रखरखाव कांग्रेस सरकार नही कर पा रही है। स्थानीय सरकार का यह हाल है कि सड़कों की मरम्मत तक नही करा पा रहे। भाजपा शासनकाल में गरीबों के लिए निःशुल्क इलाज के लिए स्मार्ट कार्ड तथा गरीबों एवं मध्यम वर्ग परिवारों के लिए एक रूपये किलों चॉवल की योजना लागू की गई थी, लेकिन प्रदेश व स्थानीय सरकार ने कांग्रेस की सत्ता आते ही राशन कार्ड बनना बंद कर दिया गया स्मार्ट कार्ड बंद कर दिये गये, गरीब इलाज के लिए भटक रहे है। कांग्रेस का सिद्धांत रहा कि जितना लूट सके तो लूट लो जनता से कांग्रेस का कोई वास्ता नही है। पेंशन के लिए बुर्जुग भटक रहे है। कस्तूरबा नगर में जनता से ही पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने पूछा भूत कैसे भगाते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पैसे खाने का भूत चढा हुआ है सब मिलकर भूत उतारेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शासनकाल में लोगों की जमीन व मकान पर जबरिया कब्जा किया जा रहा है। पूर्व मंत्री ने जनता को आगाह किया कि कोई भी उनके मकान व जमीन पर कब्जा करे तो उसे खदेड दो, भाजपा साथ देगी। उन्होंने कहा कि वार्ड में समस्याओं का अम्बार है भाजपा शासनकाल की योजनायें जो आम जनता के लिए बनाई गई थी कांग्रेस ने बंद कर दी है। कांग्रेसी कुछ नही कर पा रहे, सिर्फ भ्रष्टाचार हो रहा है। शहर में सभी वार्डो में अनेक समस्याओं को लेकर भाजपा का वार्डवार धरना आंदोलन चल रहा है। पश्चिम मंडल के कस्तुरबा नगर में भाजपा के धरना आंदोलन में भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, ने वार्ड की समस्या को लेकर अपनी बात कही।
मध्य मंडल द्वारा वाल्मिकी चौक शनिचरी बाजार में धरना दिया गया। यहॉ पर भी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने जनता के बीच वार्ड की समस्याओं को लेकर सवाल उठाये। धरना आंदोलन में मंडल अध्यक्ष अरविंद बोलर, कमल कौशिकने सभा को संबोधित किया। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
बिलासपुर दक्षिण मंडल के द्वारा मगरपारा चौक में धरना दिया गया। वार्ड क्र.13 के अनेक नागरिका तथा भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। मगरपारा चौक में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने गरीबों के मकान पर निःशुल्क ईलाज का मामला उठाया और कहा कि राज्य सरकार हर योजना फेल है। आम आदमी भटक रहे है। आज के धरना आंदोलन में प्रमुख रूप से पूर्व महापौर किशोर राय, मंडल अध्यक्ष जुगल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, उमाशंकर जायसवाल, आदि मौजूद थे।
जबडापारा सरकंडा में भी भाजपा का धरना आंदोलन हुआ, यहॉ के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस शासनकाल में जनता को धौखा देने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाओंगे तो धोखा खाओगे। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भी अपने उद्बोधन में कांग्रेस पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। धरना मे काफी संख्या में आम नागरिका तथा भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
बिलासपुर पूर्वी मंडल के द्वारा शिवाजी मार्ग टिकरापारा में धरना दिया गया, जिसमें पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने जनता के बीच वार्ड की समस्या को लेकर लम्बी चर्चा की धरने के अनेक कार्यकर्ता तथा वार्ड के नागरिक मौजूद थे।

