नाली, पानी, बिजली की हर वार्ड में समस्या, पूर्व मंत्री अमर की कांग्रेसियों को चेतावनी,समस्या सुधारों नही तो करेंगे घेराव।

बिलासपुर। भाजपा ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। शहर के पांच वार्डो में भाजपा के धरना आंदोलन में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में ढाई साल में सारे काम ठप्प पड़े हुए है नये काम तो दूर सड़को की मरम्मत व नालियों की सफाई भी नही हो रही है। सभी वार्डो में मूलभूत समस्याओं का अम्बार है। अमृत मिशन की खोदी सड़क को बनाने में कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार कर रहे है। पूर्व मंत्री ने शहर सरकार को जनता को बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए तीन माह का अल्टीमेटम दिया है। समस्या का निराकरण नही होने पर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के निवास का घेराव भाजपा करेगी।
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने नेहरू नगर, जरहाभांठा राजीव गांधी चौक, गोड़पारा, सरकंडा तथा टिकरापारा में भाजपा के धरना सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है लोगो के जानमाल की चिंता सता रही है। कांग्रेस शासनकाल में किसी की जमीन सुरिक्षत नही है। भूमाफिया का राजधानी बन गई है बिलासपुर शहर की बेस कीमती जमीन को लूटने का काम कांग्रेसी नेता कर रहे है। आम जनता की कोई सुनवाई नही है ढाई साल में सारे विकास काम ठप्प पड़ गए है। इसलिए वार्ड की जनता को सड़क पर आना पड़ा। तीन माह में यदि जनता की समस्या का निराकरण नही होगा तो कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के घर के सामने धरना भाजपा देगी। जनता को बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। पूर्व मंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि खोदी सड़क बनाने तथा बिजली मेंटनेश के नाम पर कांग्रेस के नेता कमीशन ले रहे है। रोज बिजली गुल हो रही है, बिजली बिल आधा नही बिजली आधी हो गई है। अब तो बिलासपुर स्मार्ट सिटी को लोग भूल जायेंगे सात साल पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की सौ स्मार्ट सिटी में बिलासपुर को शामिल किया था लेकिन स्मार्ट सिटी का काम थम गया है। 400 करोड़ के अमृत मिशन में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। कांग्रेस को शहर विकास की चिंता नही है। उन्होंने कांग्रेस महापौर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे सभी को बता रहे है कि गलत समय पर महापौर बन गये है भाजपा शासनकाल के स्वीकृत निर्माण कार्य का नारियल फोड़ रहे है, नेहरू नगर में मूलभूत समस्या को लेकर अपनी बात कही। राजीव गांधी चौक में भी पानी निकासी, विद्युत अपूर्ति तथा सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया।
अरपा किनारे मकान तोड़ने का विरोध किया सत्ता आते ही बेघर कर दिया- अमर
गोडपारा में धरना सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा और कहा कि जब भाजपा शासनकाल में अरपा के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई गई उस समय कांग्रेस के लोग अरपा के सौंदर्यीकरण का विरोध करते हुए नदी किनारे के मकान तोड़ने का विरोध करते थे तथा रैली भी निकाली और कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले नदी किनारे से सैकड़ों परिवारों को हटा दिया गया। सरकंडा में पूर्व मंत्री ने गरीबों के मकान के मामले में स्पष्ट कहा कि भाजपा शासनकाल में मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत जो परिवार जहॉ रह रहा है वही पर मकान बनाकर दिया जाना है लेकिन कांग्रेस ऐसा नही कर रही है। गरीबों को उजाड़ रही है। गोडपारा में भाजपा के धरना आंदोलन में पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा आमनागरिक तथा महिलाओं ने भी भाजपा का समर्थन किया।
सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने तथा वरिष्ठ नागरिकों ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने यहॉ के नागरिकों से चर्चा करते हुए बताया कि निगम में तब तक जो भी काम हो रहे है वे भाजपा शासनकाल के स्वीकृत कार्य है नया काम के लिए इनके पास पैसा तक नही है और सड़क नाली की मरम्मत भी नही कर पा रहे है। एलईडी बल्फ भी नही बदल पा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
मीडिया के साथियों के हर सुख-दुख में हम उनके साथ…
Cresta Posts Box by CP