बिलासपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निमंत्रण पर 12 को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे । इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है । कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण भी कर लिया है,राहुल गांधी भूपेश बघेल के निमंत्रण पर छत्तीसगढ़ आने को तैयार हुए इसका मतलब साफ है राहुल सरकार की कार्यशैली से संतुष्ट है ।बस्तर में सभा लेंगे भाजपा के चिंतन शिविर के बाद आदिवासी इलाके में राहुल गांधी जवाब देने वाले है हालांकि बीजेपी के चिंतन शिविर में नाच गाने और डी पुरंदेश्वरी के बयान के बाद किया धरा सब मटियामेट हो गया।भूपेश बघेल सरकार राहुल गांधी की सभा के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रहे है।राहुल गांधी के बस्तर दौरे पर सब की नजर है लेकिन सीएम बघेल के निमंत्रण पर छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले राहुल भी यंहा सब पर नजर रखने वाले है।राहुल गांधी के दौरे के पहले पार्टी में शांति का माहौल है किसी नेता की बात राहुल को खटकी तो उसकी समझो छुट्टी ।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम बघेल को राहुल गांधी मंन्त्री मंडल में फेरबदल के लिए हरी झंडी दे सकते है।अति गोपनीय सूचना के मुताबिक मंन्त्री मंडल में फेरबदल की सूची भी तैयार हो गई इसमे कई अप्रत्याशित चेहरे नजर आने वाले और अब जो मंत्री मंडल बनेगा वही चुनाव में भूमिका निभाएगा ,सीएम बघेल ओबीसी का कांग्रेस के पास देश मे एक बड़ा चेहरा है। छत्तीसगढ़ सरकार की योजना को केंद्र भी एडॉप्ट कर रहा है।सीएम बघेल इस बार यूपी में ओबीसी वोट को यूपी में प्रभावित करने वाले है यूपी में भूपेश बघेल कांग्रेस के लिए करिश्माई साबित हो सकते है।

