बिलासपुर- एक तरफ हंगामा चल रहा है तो दूसरी तरफ पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम कोटा विधान सभा मे बूथ मैनेजमेंट की बैठक ले रहे है। जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कोटमी स्पेशल बूथ मेनेजमेंट की बैठक का आयोजन करवाया। पीसीसी अध्यक्ष ने बूथ मैनेजमेंट को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियो को अपने अपने बूथ में गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए साथ ही ब्लाक कार्यकारणी के गठन के लिए जिला अध्यक्ष को नाम देने के निर्देश दिए है। कोटा में सक्रिय जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए विशेष रूप से ध्यान दे रहे है।मोहन मरकाम की ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों के साथ सीधे बैठक कराकर जिला अध्यक्ष ने विजय केशरवानी ने कोटा के दावेदारों और वंहा के कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच अपनी ताकत दिखाई है।पीसीसी अध्यक्ष की स्पेशल बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, जिला प्रभारी चुन्नी लाल साहू ,अभयनारायन राय शामिल थे।

