बिलासपुर- छाजका विधायक रेणु जोगी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करके खलबली मचा दी है ।एक तरफ बाबा के कारण हलचल ,इसी बीच रेणु जोगी की सोनिया से मुलाकात अहम हो गई है । अगर छत्तीसगढ़ में छाजका का विलय होता है तो कंही कंही कांग्रेस मजबूत ही होगी। ऐसे समय मे जब कांग्रेस के जायदातर विधायक और मुख्यमंत्री दिल्ली में जंहा सोनिया राहुल से मुलाकात होनी है । हालांकि ये सामान्य मुलाकात मीडिया और राजनीत में अलग अलग मायने निकाले जा रहे है। रेणु जोगी ने कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने का संमय मांग था जिसके बाद सोनिया गांधी ने संमय दिया और चर्चा की चर्चा से इस बात को बल मिल रहा है कि छाजका विलय कांग्रेस में होने से स्थिति मजबूत होगी ।पहले दो विधायक कांग्रेस में जाने को तैयार है प्रमोद शर्मा ,देवव्रत सिंह कांग्रेस में जाने तैयार है । ऐसे में धर्मजीत सिंह क्या करेंगे ये भी सवाल खड़ा हो रहा है। लेकिन रेणु जोगी के कांग्रेस में कांग्रेस का भला ही होगा।

