“देश दूसरी आजादी लड़ने के लिए तैयार रहें” – लालजी देसाई।
वीरभूमि में 10,000 सेवादल कार्यकर्ताओं ने दि राजीव गांधी को श्रद्धांजलि।-
बिलासपुर- अशोक शुक्ला अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई के नेतृत्व में कांग्रेस सेवा दल ने राजीव गांधी जी की जयंती पर, 24 अकबर रोड से वीरभूमि तक 10,000 सेवादल के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई ने सेवादल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि- “आज देश पुनः गुलाम होने के कगार पर है। पहले अंग्रेजों ने देश को लूटने का काम किया था और अब केंद्र की मोदी की सरकार चंदू उद्योगपतियों के हाथों में देश की संपदा एवं संसाधन को बेचने का काम कर रहे हैं। केंद्र की सरकार रेल बेच रहे, एयरपोर्ट बेच रहे हैं, एलआईसी बेच रहे है, सरकारी दूरसंचार व्यवस्था को कमजोर कर उसे भी निजी हाथों पर सौंपने का काम कर रही है। पेट्रोल डीजल रसोई गैस एवं अन्य खाद्य सामग्रियों की बेतहाशा महंगाई बढ़ाकर गरीब जनता को लूटने का काम कर रही है। तथा अपने चंद उद्योग पतियों को अधिक से अधिक मुनाफा कमा कर देश को गुलाम बनाने का काम कर रही है ऐसी परिस्थिति में देश एवं सेवा दल के
कार्यकर्ताओं को दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। राजीव गांधी जी ने भारत देश को 21वीं सदी में विश्व में विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा था। उनके द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्य में संचार क्रांति के माध्यम से देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए तथा महात्मा गांधी जी के “ग्राम स्वराज” की परिकल्पना को साकार करने के लिए त्रिस्तरीय पंचायती राज की व्यवस्था की है।”
रैली 24 अकबर रोड से निकल कर इंडिया गेट होते हुए वीरभूमि पहुंची है जहां पर देश भर से लगभग 10,000 सेवादल के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी को सलामी देकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए रैली में चारों ओर से गगनभेदी नारे- राजीव गांधी अमर रहे अमर रहे – मोदी को हटाना है लोकतंत्र बचाना है, पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से देश का झंडा तिरंगा नहीं चलेगा दोरंगा,। जब तक सूरज चांद रहेगा राजीव तेरा नाम रहेगा जैसे नारे लगते रहे भारी बरसात मे भी, सेवा दल के कार्यकर्ता पूरे जोश और खरोश के साथ रैली में भाग लिए। उक्त रैली में बिलासपुर जिले से पूर्व अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक शुक्ला सहित 40 सेवा दल के कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश में भाग लिया।

