बिलासपुर- थाना सरकंडा पिड़िता को सूरत गुजरात ले जाकर किया था देह व्यापार । प्रकरण में एक महिला एवं एक युवती को पूर्व में किया गया है गिरफ्तार । . आरोपी – राजेश वैष्णव ( सुमन ) पिता छेदीलाल वैष्णव उम्र 38 वर्ष निवासी चिकनी पाली भैसमा थाना उरगा जिला – कोरबा आरोपी से जप्ति सामान – घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं 600 रूपये नगदी । पूर्व में गिरफ्तार आरोपी . श्रीमती दुगेश्वरी सुमन वैष्णव पति राजेश वैष्णव उम्र 35 वर्ष नि . चिकनी पाली थाना उरगा हाल मुकाम अशोक विहार सरकंडा दूसरी श्रुति सुमन वैष्णव पिता राजेश सुमन वैष्णव उम्र 18 वर्ष 4 माह नि . चिकनी पाली थाना उरगा हाल मुकाम अशोक विहार सरकंडा , थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज हुआ कि दुर्गेश्वरी वैष्णव एवं उसकी लड़की श्रुती वैष्णव द्वारा सोशल मिडिया से पिड़िता से जान पहचान होने पर अपने आप को ब्यूटी पार्लर की संचालिका बताकर व्यूटी पार्लर में काम कराने के बहाने बिलासपुर बुला कर अपने घर में रख कर जबरन देह व्यापार कराने लगे थे तथा घर का काम कराते थे एवं मना करने पर मारपीट कर प्रताड़ित करते थे तथा पैसा नही देते थे , आरोपियों के विरूद्व थाना सरकंडा में धारा 294,323,370 ( क ) , 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था विवेचना के दौरान दिनांक 26 जुलाई को आरोपी श्रीमती दुगेश्वरी सुमन वैष्णव पति राजेश वैष्णव उम्र 35 वर्ष नि . चिकनी पाली थाना उरगा हाल मुकाम अशोक विहार सरकंडा एवं श्रुति सुमन वैष्णव पिता राजेश सुमन वैष्णव उम्र 18 वर्ष 4 माह नि . चिकनी पाली थाना उरगा हाल मुकाम अशोक विहार सरकंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है प्रकरण में पिड़िता ने अपने कथन में बताया है कि आरोपी दुर्गेश्वरी वैष्णव एवं उसका पति राजेश वैष्णव जुलाई 2021 में देह व्यापार करने के लिये सूरत लेकर गये थे इस आधार पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी राजेश वैष्णव की लगातार तलाश की जा रही थी जो घटना के बाद से फरार था । 24 तारीख को थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि प्रकरण में फरार आरोपी राजेश वैष्णव रेल्वे स्टेशन बिलासपुर में छिपा है तथा बाहर भागने की तैयारी में है , सूचना पर निरीक्षक परिवेश तिवारी द्वारा आरोपियों की घेराबंदी हेतु तत्काल टीम तैयार कर रेल्वे स्टेशन बिलासपुर भेजा गया । टीम द्वारा मुखबीर के बताये स्थान पर दबिश देकर फरार आरोपी राजेश वैष्णव को गिरफ्तार कर लिये पुछताछ पर अपराध करना स्वीकार किया आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं देह व्यापार से मिले रकम 600 रूपये वजह सबूत में जप्त किया गया है , संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी के नेतृत्व में उप निरी . बी.आर सिन्हा , उप निरी मनोज नायक सायबर सेल ने सहयोग किया।

