गरीबों का चावल चुरवा कर खरीदने वाले कांग्रेसी गौरव अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज, ग़ैरव फरार ,अब कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद नायक ने भी बोल अपराधियों के लिए कांग्रेस में जगह नही।

बिलासपुर- गरीबो का चावल चोरी करवाकर खरीदने वाले कांग्रेस नेता ग़ैरव अग्रवाल के खिलाफ अपराध दर्ज हो गया है ।मामला दर्ज होते ही जिला कांग्रेस कामेटी के पदाधिकारी गरीबो का चावल खरीदने वाले लक्ष्मी राईस मिल के मालिक गौरव अग्रवाल अब फरार हो गए है।पुलिस ने फरार गौरव अग्रवाल को पकड़ने कई टीम रवाना की है उसका मोबाइल ट्रेस किया जा रहा है।गरीबो का चावल चोरी छिपे खरीदने वाला ग़ैरव इसी की कमाई से कांग्रेस में पद पाकर नेतागिरी कर रहे थे। पुलिस गौरव को पकड़ा कर अच्छी धुलाई करने वाली है।गरीबो का चावल खाने वाले कांग्रेसी के कार्यवाई के ऊपर से आदेश है।नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने गौरव अग्रवाल की गिरफ्तारी नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।इधर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक भी गौरव अग्रवाल पर कार्यवाई करने की बात कही है प्रमोद नायक ने कहा कि कांग्रेस में अपराधियों के लिए जगह नही है कार्यवाई होगी।चुकी गौरव ग्रामीण जिला कांग्रेस कामेटी का पदाधिकारी है इसलिए कार्यवाई जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष द्वारा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- कापी राईट अधिनियम 1967 की धारा 63 एव ट्रेडमार्क…
Cresta Posts Box by CP