बिलासपुर- जशपुर उप पंजीयक टी आर पटेल को चार हेक्टेयर जामिन के कागजात में फर्जीवाड़ा कर रजिस्ट्री करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।राजेश राम द्वारा बेची गई जमीन के कागजात में भारी फर्जीवाड़ा किया गया,मामले की शिकायत पटवारी संघ ने कलेक्टर से की है। फर्जी तरीके से हुई रजिस्ट्री के नामान्तरण के लिए उप पंजीयक द्वारा दबाव डालने का आरोप लगाया है। जमीन में 80 नग साल,70 महुआ,60आम,2हर्रा,4बहारा, लगे पेड़ो का कंही जिक्र नही था इसके अलावा मृत व्यक्ति को नाबालिग बताते हुए दस्तावेज तैयार किया गया।जांच के कलेक्टर महादेव कांवरे के निर्देश पर तहसीलदार विकास जिंदल ने अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने धारा 420,419,467,468,471 और 120 बी के तहत उपपंजीयक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

