पीडिएस चावल चोर गिरोह पकडाया ,बिल्हा के लक्ष्मी राइस मिल का मुनीम मन्नालाल अग्रवाल सहित तीन गिरफ्तार, कांग्रेसी नेता का राइस मिल, नेता प्रतिपक्ष बोले मिल मालिक को बचा रही सरकार।

बिलासपुर-बिल्हा में पी.डी.एस. चांवल चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जिले के 6 अलग – अलग शहरी व ग्रामीण थानो से कुल 12 पी.डी.एस. चांवल चोरी के मामलों का हुआ खुलासा, चिरौटी गांव , जिला मुंगेली का चोर गिरोह देता था अंजाम ,पी.डी.एस. चांवल चोरी की घटनाओं को अंजाम 7500 बोरी पी.डी.एस. चांवल जप्त विवरण : -इस प्रकार है कि विगत कुछ महिनों से जिले में अचानक चावल चोरी के मामलों बढोतरी होती चली गयी जिसे देख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार झा के द्वारा चांवल चोरी के गिरोह का पर्दाफाश करने तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा , श्रीमती रशमीत कौर चांवला के नेतृत्व में अनुविभाग स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया , लगातार चावल चोरो के गिरोह के पतासाजी हेतु अलग – अलग जिलो में कैम्पिंग करके मुखबिर सूचना एकत्रित कर रहे थे । इसी बीच विशेष टीम ने थाना चकरभाठा को सूचित किया कि उनके क्षेत्र से पूर्व में हुई चोरी करने वाले चोर अपने पिकअप वाहन मे बोरियों में भरे चांवल को बिल्हा राईस मिल की ओर बेचने जा रहें है जिसपर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल घेराबंदी कर निशानदेही के आधार पर चोर गिरोह के दो सदस्यों को जो अपने वाहन में चांवल बोरी भरकर उसे बेचने ले जा रहे थे को पकडा गया व उनके पूछताछ बाद मेमोरेण्डम के आधार पर चांवल चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन , 30 बोरी पी . डी.एस. चावल को जप्त कर एवं उनके कथन के आधार पर पूर्व मे चोरी किये गये पी.डी.एस. चावल को खरीदी करने वाले बिल्हा के लक्ष्मी राईस मिल / एग्रोटेक के मैनेजर ( मुनिम ) मन्नालाल अग्रवाल से पूछताछ की गई जिस पर उसने कबूल किया कि उसके द्वारा विगत कुछ माह से चिरौटी गांव जिला मुगेली के चोर गिरोह से पीडीएस का चांवल खरीद फरोख्त किया जाता रहा है जिसके कब्जे से 500 बोरी पी.डी.एस. चांवल व पलटी कर दी गयी पी.डी.एस. चांवल की 300 खाली बोरी जप्त कर उक्त तीनो आरोपियों को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । * मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों का खुलासा हुआ है , विवेचना के दौरान आने वाले साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र ही अन्य आरोपियों को गिरफतार किया जायेगा । गिरफतार आरोपी मन्नालाल अग्रवाल पिता स्व . मामलचंद अग्रवाल , बिल्हा , .विजय कुमार पाने पिता फगवाराम चिरौटी , सरगांव जिला मुंगेली ,दौलत पात्रे पिता बद्रीप्रसाद पात्रे निवासी चिरौटी , थाना सरगांव जिला मुंगेली उक्त कार्यवाही मे उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती रशमीत कौर चांवला , थाना प्रभारी चकरभाठा सुनील तिर्की , थाना प्रभारी कोटा दिनेश चंद्रा , थाना प्रभारी बिल्हा श्री पारस पटेल , चौकी प्रभारी बेलगहना श्री अजय वारे सायबर सेल से उप.निरी . मनोज नायक , प्र.आर. 678 चिरजीवी राठौर ( चकरभाठा ) के साथ विशेष टीम से स.उ.नि. ओमकार बंजारे , आरक्षक -1109 मिथलेश सोनवानी , 1507 अजय सोनी , 657 अदय पाटले , 491 सोम उईके , 842 रामलाल सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

इधर मामले में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है कहा कि लगातार कांग्रेस नेता के मिल में गरीबो का चावल बिक रहा है।मिल मालिक के खिलाफ कार्यवाई करने की बजाय सरकार उसे बचाने का प्रयास कर रही है। लंबे समय सेये मिल मालिक गरीबो का चावल खरीद रहे है लेकिन सरकार इन पर कोई कार्यवाई नही कर रही है।,दलालों के माध्यम से गरीबों का चावल हड़पा जा रहा है गरीब चावल के लिए भटक रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- खनिज विभाग ने रेत चोरों पर कार्यवाई की 13…
Cresta Posts Box by CP