धर्म की बात करने वाली बीजेपी नारी का कर रही अपमान- कांग्रेस

बिलासपुर- जिला शहर कांग्रेस कमेटी और महिला कांग्रेस कमेटी ने नेहरू चौक में भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन कर भाजपा मुर्दाबाद ,नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए । संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ने कहा कि भाजपा कहती कुछ है और व्यवहार में करती कुछ और है ,राज्य सभा मे छत्तीसगढ़ के महिला सांसदों के साथ किया गया पुरुष मार्शल और भाजपा सांसदों का दुर्व्यवहार अत्यंत ही निंदनीय है जो स्वस्थ समाज को शर्मसार करने वाली घटना है,भाजपा पुरुष सत्तात्मक प्रधान पार्टी है ,जो आज तक बाहर निकल नही पाई,नारी के सम्मान न कर अपने नारी विरोधी चेहरा को ही उजागर की है ,इनका इतिहास ही नारी विरोधी और शोषण का रहा है ,जो राज्यसभा में ,भाजपा नीत राज्यो में दिखाई दे रहा है । शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि नरेंद्र मोदी ” बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ ” दीवारों पर लिखा दिए पर उसे आत्मसात नही किया ,जब से भाजपा की सरकार केंद्र में , राज्यो में बैठी है नारियो पर अत्याचार बढ़े है ,यूपी ,मध्यप्रदेश, कर्नाटक में ( जब भाजपा की सरकार थी ) लगातार महिलाओ का शोषण होता रहा ,भाजपा के विधायक,पूर्व मंत्री शामिल थे पर भाजपा ने उन दोषियों को सम्मानित किया ,आज देश की बहू बेटियो पर अत्याचार हो रहा है किंतु अब तो संसद के भीतर भी दरिंदगी का वातावण बनाया जा रहा है , जनता के मुद्दों को संसद में उठाने से रोका जा रहा है ,नायक ने कहा राज्यसभा के अंदर छत्तीसगढ़ की दो सांसद श्रीमती छाया वर्मा और श्रीमती फूलो देवी नेताम के साथ पुरुष मार्शलों और भाजपा सांसदों द्वारा बलपूर्वक कार्यवाही करना ,जिसमे श्रीमती फूलोदेवी नेताम गंभीर रूप से चोटिल हो गई थी ,अत्यंत ही शर्मनाक है ,निंदनीय है ,भाजपा धर्म की दुहाई तो देती है पर धर्म वर्णित नारी सम्मान को भूल जाती है,नायक ने कहा कि राज्यसभा की घटना से देश मे महिलाओ की आत्मसम्मान और सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगने लगा है जब संसद के अंदर महिला सुरक्षित महसूस नही कर रही है तो संसद का बाहर कैसे सुरक्षित रहेंगी । पुतला दहन में महापौर रामशरण यादव,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,,सभापति शेख नजीरुद्दीन, विष्णु यादव,पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, महामंत्री धर्मेश शर्मा,,महिला शहर अध्यक्ष सीमा पांडेय ,,देवेंद्र सिंह राजकुमार तिवारी,ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला,,एमआईसी राजेश शुक्ला ,,सीताराम जायसवाल,अजय यादव,मनीष गरेवाल,बजरंग बंजारे, अब्दुल खान,ज़िला पंचायत सदस्य राजेश्वर भार्गव,पार्षद सुरेश टण्डन,सूरज मरकाम,पुष्पेंद्र साहू,रमा बघेल,,श्वेता शास्त्री,अखिलेश बाजपेयी,सुभाष ठाकुर,शैलेन्द्र जायसवाल,उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा द्वारा विगत दिनों यातायात पुलिस…
Cresta Posts Box by CP