श्री राम दौसा, बिलासपुर दोसा गुप्ता होटल का सेंपल जप्त


बिलासपुर में ‘सुरक्षित आहार हमर अधिकार’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई: बिना पंजीयन संचालित 3 होटल और डोसा सेंटर बंद, खाद्य नमूनों की जांच
बिलासपुर,
नियंत्रक  एवं कलेक्टर, के  मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा ‘सुरक्षित आहार हमर अधिकार’ अभियान के अंतर्गत  जिले में खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 08 विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों (फार्म्स) का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की गई:
* संचालन बंद कराने की कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन (Food Registration) के अवैध रूप से संचालित हो रहे निम्नलिखित 3 प्रतिष्ठानों को तत्काल प्रभाव से बंद कराने की कार्रवाई की गई:
* बिलासपुर दोसा
* श्री राम दोसा सेंटर
* न्यू गुप्ता होटल (पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर)
* सुधार सूचना की अनुशंसा: नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य 3 प्रतिष्ठानों में सुधार हेतु अभिहित अधिकारी  को संस्तुति (अनुशंशा) भेजी गई है।
* खाद्य नमूना और जब्ती की कार्रवाई:
* प्रफुल्ल द्विवेदी, एफ.ओ. (ख) द्वारा आहता से भीगे हुए ‘खैरी चना’ का विधिक नमूना (Legal Sample) जांच के लिए लिया गया।
* अमानक एवं रंगीन रोस्टेड चने को मौके पर ही नष्ट कराया गया।
दिए गए प्रमुख निर्देश:
निरीक्षण दल द्वारा सभी खाद्य कारोबारियों को परिसरों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य संचालकों का मेडिकल फिटनेस कराने, नियमित पेस्ट कंट्रोल कराने तथा काम के दौरान एप्रॉन और हेड कैप पहनने के कड़े निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी को अपना खाद्य पंजीयन/लाइसेंस प्रमुखता से प्रदर्शित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
इस पूरी कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी  खीरसागर पटेल, तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री अविषा मरावी और श्री प्रतीक तिवारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *