लोग हो जाये सावधन।नाबालिग को न दे वाहन,नाबालिक बच्चे द्वारा वाहन चलाने के मामले में न्यायालय ने पिता पर लगया पांच हजार का जुर्माना।

बिलासपुर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा द्वारा विगत दिनों यातायात पुलिस की समीक्षा बैठक दौरान नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाए जाने प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में दिनांक 17 तारीख को 16 वर्षीय किशोर के द्वारा पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर फर्राटा भरते पकड़े जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट अंतर्गत किशोर सहित उसके अभिभावक पर मोटर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए प्रकरण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय बिलासपुर में यातायात पुलिस द्वारा पेश किया गया जिस पर न्यायालय द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 5/180 अंतर्गत किशोर के अभिभावक राजेंद्र अरोरा पिता गोपाल दास अरोरा, उम्र 49 वर्ष, सिंधी कॉलोनी बिलासपुर को ₹5000/- के अर्थदंड से दंडित किया गया। इसी प्रकार प्रकरण में संबंधित किशोर के विरुद्ध भी विधिवत मोटर व्हीकल एक्ट के निहित प्रावधानों के अनुसार आगामी दिवस किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किए जावेगा किशोर उम्र के बच्चों द्वारा दुपहिया आदि वाहन चलाए जाने से अक्सर दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी रहती है इस पर अंकुश लगाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा ऐसे अभियान आगामी दिनों में लगातार चलाए जाएंगे , यातायात पुलिस की आम जनता से अपील है कि अपने किशोर उम्र के बच्चों को दोपहिया आदि वाहन चलाने ना देवे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- कलेक्टर सारांश मित्तर के निर्देशन तथा उपायुक्त आबकारी ज़िला…
Cresta Posts Box by CP