हंसते ,मुश्कुरते ,बिजली बिल के खिलाफ,भाजपाईयों ने दिया धरना।धरम अमर बोले बिजली के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा बिजली मूल्य वृद्धि और बिजली कटौती के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश की विश्वासघाती कांग्रेस सरकार के खिलाफ नेहरू चौक बिलासपुर में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना पश्चात महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से ज्ञापन सौपा गया।
धरने को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार चुनाव से पूर्व जनता से किए गए वायदे को पूरा नहीं कर रही है जनता से छल कर झूठे वायदें कर सरकार तो बना लिया किंतु ढाई वर्षो बाद भी किए गए वायदों पर अमल नहीं कर रही है। बिजली बिल हाफ किए जाने की घोषणा के बाद भी बिजली बिली कम नहीं किया उल्टा विद्युत दरों में वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ दी। विद्युत दरों में की गई वृद्धि को यदि सरकार वापस नहीं लेती है तो भारतीय जनता पार्टी निरंतर संघर्ष करती रहेगी। श्री कौशिक ने कहा कि इसके बाद भी यदि विद्युत दरों में की गई वृद्धि को सरकार तत्काल वापस नहीं लेती है तो सरकार को आगाह करने और चेतावनी देकर शांति पूर्ण आंदोलन प्रदर्शन करेंगे। कोरोना काल के कारण वैसे भी जनता की आर्थिक हालत पस्त है उपर से सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई वृद्धि से लोग परेशान हो गए है।
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश की भूपेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब-जब कांग्रेस की सरकार रही है चाहे अविभाजित मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में तब-तब अनेक मुद्दों को लेकर भाजपा सड़क की लड़ाई लड़ती रही। 1998 में जब हम मध्यप्रदेश में थे तब हम लोगो ने विधायक रहते हुए भोपाल के विधानसभा में बिजली की अघोषित कटौती एवं मुल्य वृद्धि को लेकर आंदोलन कर कांग्रेस सरकार को घेरते रहे है। उस दौरान में छत्तीसगढ़ में कई-कई घंटो बिजली कटौती सरकार द्वारा की जाती रही जबकि छत्तीसगढ़ से ही बिजली बडी तादात में उत्पादन कर मध्यप्रदेश को सप्लाई की जाती थी। उसके बावजूद कांग्रेस ने सदैव छत्तीसगढ़ की जनता के साथ भेदभाव करती रही है। अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता के साथ वादा खिलाफी कर प्रताड़ित करने का काम कर रही है। अगर प्रदेश सरकार द्वारा बढाई गई बिजली के दामों को वापस नहीं लेती है एवं अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं की गई तो हम सरकार के खिलाफ आक्रमक लडाई लडेंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली बिल में की गई वृद्धि एवं अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ पूरे प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों में भाजपा द्वारा प्रदेश की भूपेश सरकार के इस निर्णय के खिलाफ आंदोलन कर रही है। प्रदेश सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों सबको ठगा है। भूपेश सरकार ने प्रदेशवासियों को ठगने का काम कर लोगों के जेबों में डाका डाल रही है, सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है।


धरने को विधायक रजनीश सिंह,हर्षिता पांडे,पूर्व सांसद लखन साहू सुनीता मानिकपुरी, तिलक साहू, निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, चन्द्रप्रकाश सूर्या, दाउ शुक्ला, रोहित मिश्रा ने भी संबोधित किया। धरने का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल व आभार घनश्याम कौशिक ने किया। इस मौके पर अमरजीत सिंह दुआ, जयश्री चौकसे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- - ज़िला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक…
Cresta Posts Box by CP