बिलासपुर- – ज़िला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने जिला सहकारी बैंक परिसर में स्वतन्त्रता दिवस के 75 वी वर्षगांठ पर 15 अगस्त को झण्डारोहण किये,कार्यक्रम में ज़िला सहकारी बैंक के सीईओ प्रभात मिश्रा , बैंक के अलग अलग खण्ड के प्रभारी सहित बैंक के कर्मचारीगण उपस्थित थे । बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा बैंक महात्मा गांधी के सपनो की ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत कर रहा है ,भूपेश सरकार भी गांधी के छत्तीसगढ़ गढ़ने में लगे हुई है और उनकी योजनाए ग्रामीण आर्थिक उन्नति को लेकर ही है ,जिसे हम सब उन योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुचाने में मददगार साबित होंगे ।

