शातिर सायबर ठग पकडाए, कलीम खान प्रदीप आर्य की टीम ने देवघर से पकड़ा।कस्टमर केयर के नाम पर देश। भर में करते थे ठगी,सरकण्डा थाने का मामला।

बिलासपुर- आधुनिक तरीके से साइबर अपराध करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्त में

● क्रेडिट कार्ड के कस्टमर केयर के नाम पर आॅनलाईन ठगी करने वाले अंतर राज्य गिरोह का पर्दाफाश

गूगल में /कम्पनी के फर्जी तरीके से/ कस्टमर केयर के नाम पर नंबरों में परिवर्तन कर देते थे ठगी को अंजाम

● मुख्य सरगना एवं उसका सहयोगी झारखण्ड के देवधर जिले के सारठ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार में।

● 06 नग मोबाइल फोन मय सिम कार्ड, आधार कार्ड एवं 39,000 रू नगदी बरामद।

● देशभर के गई लोगों को बनाया ठगी का शिकार।

● दिगर प्रांत के फर्जी सिम कोलकाता, पश्चिम बंगाल से फर्जी सिम मंगवाकर देते है घटना को अंजाम।

● ऑपरेशन बिहार एवं झारखंड हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम को मिली कामयाबी।

★घटना का संक्षिप्त विवरण★
थाना सरकंडा जिला बिलासपुर
अपराध क्रमांक:- 665/2021 धारा 420 भादवि 66(डी) आई.टी. एक्ट
दिनांक घटना:- 18 मार्च 2021
ठगी की रकम:- ₹ 118000
रिपोर्ट दिनांक:- 06 जून 2021
दिनाॅक रिपोर्ट:- 10 जून 2021

प्रार्थी शंकत लाल समुद्रे के पास अनजाने मोबाईल नम्बर से काॅल आता है प्रार्थी द्वारा काॅल रिसिव करने पर काॅलर स्वयं को एस.बी.आई. क्रेडिट कार्ड के कस्टमर केयर का एम्पलाई बताकर 14000 रू का बिल बकाया होने संबंधी बात बताकर उसे तत्काल जमा करने हेतु कहता है अन्यथा आपका क्रेडिट कार्ड और बंैक खाता दोनो बंद करना पडेगा कहता है इस पर प्रार्थी द्वारा अंजान काॅल पर विश्वास करके अपने क्रेडिट कार्ड कानम्बर बैंक खाता का नम्बर पंजीकृत मेाबाईल नम्बर की जानकारी साझा करने के पश्चात ऐनीडेस्क एप डाॅउनलोड करवाकर प्रार्थी के मोबाईल को वह स्व्यं रिमोट लेकर चलाने लगता है तथा प्रार्थी के खाते से कुल ₹118000 रू आॅनलाईन ठगी कर लेता है चुकि प्रार्थी द्वारा एनीडेस्ट के माध्यम से सम्पुर्ण एक्सेस ठगो को दिये जाने की वजह से ओ.टी.पी. को स्वयं देखकर घटना को अंजाम दिये है रूपये के आॅनलाईन आहरण होने की जानकारी प्रार्थी को 10 मिनट बाद मोबाईल में एस.एम.एस. आने पर ज्ञात हुआ ठगी का एहसास होने पर प्रार्थी द्वारा थाना सरकण्डा में प्राथमिकी दर्ज करवाया गया।

आॅपरेशन बिहार एवं झारखण्ड हेतु गठित टीम द्वारा घटना कारित करने वाले झारखण्ड के सारठ थानाक्षेत्रांतर्गत विभिन्न इलाको में पतासाजी कर थाना सारठ पुलिस के सहयोग से जिला देवधर के ग्राम पिण्डारी, पाथरडीह, कपसा, बेलभरना, राजा राडी, सुबअरवा ईत्यादि दुर्गम ईलाको में लगातार 3 दिन तक सघन अभियान चलाकर आरोपीयो को धर दबोचा गया जिन्होने इसके अतिरिक्त भी 2019 से लगातार कई लोगो को ठगना स्वीकार किया जिस बाबत् पुछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अजमल अंसारी पिता चेरकु मिश्रा उम्र 30 वर्ष सा. पिण्डारी थाना सारठ जिला देवघर झारखण्ड।
  2. मोहम्मद सराफत अंसारी पिता स्व. मकबूल मिया अंसारी उम्र 22 वर्ष सा. पिण्डारी थाना सारठ जिला देवघर झारखण्ड।

जप्त सामग्री:- 06 नग मोबाइल मय सिम कार्ड आधार कार्ड सहित 39,000 नगद

टीम में शामिल निरीक्षक कलीम खान निरीक्षक प्रदीप आर्या,उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी उप निरीक्षक संजय बरेठ उप निरीक्षक सागर पाठक उपनिरीक्षक मनोज नायक ,उप निरीक्षक हृदय पटेल सहायक उप निरीक्षक हेमंत आदित्य प्रधान आरक्षक गजेंद्र शर्मा प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप आरक्षण दीपक उपाध्याय नवीन एकका मुकेश वर्मा धर्मेंद्र साहू विवेक राय तदबीर पोर्ते महिला आरक्षक शकुन्तला साहू की भूमिका सराहनीय रही .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-तालापारा की बेशकीमती कोटवारी भूमि कुछ रसूखदारों के द्वारा अवैध…
Cresta Posts Box by CP